महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की 39वीं पुण्यतिथि

उदयपुर। मेवाड़ के 75वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा भगवतसिंहजी मेवाड़ की 39वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महासत्या स्थित उनकी छतरी पर श्रद्धभाव से पूजा-अर्चना एवं पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की पुण्यतिथि कार्तिक शुक्ल दशमी को मनाई जाती है। इस अवसर महासत्या स्थित उनकी छतरी को पुष्प-माला-आशापाल पत्तों से सुसज्जित कर वहां प्रातः पण्डितजी के सानिध्य में पुरोहितजी द्वारा पूजा-अर्चना कर नैवेद्य, नारियल आदि भेंट किये गये तत्पश्चात आरती सम्पन्न हुई। इस अवसर पर महासत्याजी स्थित महाराणा भूपालसिंहजी की छतरी को भी पुष्प माला और आशापाल के पत्तों से सजाया गया। महासत्या की पूजा के पश्चात श्री देवराजेश्वरजी महादेव मन्दिर पर पिण्डदान व तर्पण किये गये तथा नैवेद्य आदि चढ़ा पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई।

Related posts:

दो दिवसीय संगोष्ठी एवं कला सृजन कार्यशाला शुरू

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुँचे प्रताप गौरव केन्द्र

HDFC Bank Parivartan Announces StartUp Grants for 30 Incubators

पिम्स हॉस्पिटल में एक ही बच्चे की दो जटिल बीमारियों की सफल सर्जरी

कोरोना की लगती विदाई, स्वस्थ रहने की सुध आई

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल वाहन रैली

पारस जे. के. हॉस्पिटल में नि:शुल्क बहुआयामी चिकित्सा शिविर का आयोजन आज से

6 माह के गर्भ में आपातकाल डिलीवरी करवाकर बचाई शिशु व माता की जान

Udaipur Business Woman launches Charitable Foundation providing access to Education and Basic Essent...

‘मिशन कोटड़ा’ से निखरे हुनर के रंगों से मनेगी होली

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को कुलगुरु ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच गद्दी पर बैठाया

गीतांजली में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित