तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 में हरियाणा और यूपी फाइनल में

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैचों में हरियाणा और यूपी ने जीत हांसिल कर फाइनल में जगह बनाई है।
नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आरसीए ग्राउंड पर पहला मुकाबला हरियाणा बनाम दिल्ली के मध्य हुआ। हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम 18.3 ओवर में 115 रन पर ही ऑल आउट हो गई। हरियाणा के संदीप कुंडु को 42 बॉल पर शानदार 96 रन बनाने पर मैन ऑफ मैच सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धातासिंह राणावत एंव जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी ने प्रदान किया।


दूसरा मुकाबला उत्तराखंड और यूपी के बीच खेला गया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 261 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राजा बाबू ने 42 गेंद पर 120 रन की धुंआधार पारी खेली। जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। बडाला ग्रुप के निदेशक राहुल बडाला ने उमेश कौशिक को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया। उमेश ने 4 ओवर में 3 मेडन फेंकते हुए 4 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

Related posts:

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स सम्मानित

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में बढ़ोतरी

नेशनल ओरल मेडिसिन रेडिओलॉजी दिवस मनाया

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

गुलाबी दीदियां - स्वदेशी महिला चेंजमेकर्स डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया की मातृ और शिशु मृत्यु दर के खिल...

गीतांजली के कैंसर सेंटर द्वारा एनुअल कांफ्रेंस ऑफ़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी राजस्थान स्टेट चैप्टर की दो दिव...

CITI – NCPA Announces Scholarship Program for Young Musicians in Hindustani Music

India’s Pride: Shiv Narayan Jewellers Makes History Achieving 8 Guinness World Records®Titles

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का दूसरा दिन

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवास के खातेगांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

गणपति पूजन और हल्दी- मेंहदी की रस्म के साथ शुरू हुआ दिव्यांग विवाह

संभाग के पारिवारिक पेंशनर्स के लिए दिशा-निर्देश जारी