पिम्स हॉस्पिटल में समय पूर्व जन्मे बच्चों का सफल उपचार

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने समय पूर्व जन्मे बच्चों का सफल उपचार किया है।
पिम्स हॉस्पिटल के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि डॉ. अंकितकुमार पंचाल के नेतृत्व में 6-7वें महिने में पैदा हुए नवजात शिशुओं को सफलतापूर्वक घर भेजा जा रहा है। दोनो नवजात शिशुओं का वजन 800 ग्राम के आसपास था। समय पूर्व पैदा हुए नवजात शिशुओं का मान्य वजन और मान्य माह तक पहुंचाना एक जटिल और लम्बा श्रम रहता है। इनमें इंफेक्शन और दूध ना पचना मुख्य बाधाए डालते है। साथ में फेफडें का परिपक्व ना होना भी एक बडी बाधा है। यह सब होने के बावजूद दोनों बच्चों को पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा एनआईसीयू विभाग घर पर भेजने के लिए बिना कोई मोरबिडीटी के सक्षम रहा।
आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्चों का भामाशाह, चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क उपचार किया गया है। दोनो नवजात शिशु अभी स्वस्थ है। इस कार्य में पीड्रियाट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री डॉ. प्राज्ञी टींगरा, डॉ. अतंरिक्ष वर्मा, पीड्रियाट्रिक रेजिडेन्ट डॉ. उज्ज्वल, डॉ. अमिता, डॉ. शुभाजीत, डॉ. नेहा के साथ में एनआईसीयू इंचार्ज अशोक, कुलदीप, मेहनाज, वर्षा, राशि, दीपक, लोकेश, शिव, रेखा, रीना व भंवर नर्सिग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related posts:

Motorola launches edge50 ultra

प्रो. भाणावत एवं डॉ. यादव को ‘आईसीएआई इंटरनेशनल रिसर्च अवॉर्ड 2022’

ओसवाल सभा के चुनाव 8 अक्टूबर को

HDFC Bank Launches ‘Global Trade & Forex Talks’

हरितराज सिंह मेवाड़ ने फ्लैग ऑफ कर फेरारी कारों के दल को किया रवाना

भूपेंद्र कुमार चौबीसा को ज्योतिषाचार्य पंडित स्व. नंदकिशोर शर्मा साहित्य लेखन पत्रकारिता सम्मान

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : उदयपुर से अयोध्या व रामेश्वरम के लिए रवाना हुई ट्रेन

Hindustan Zinc lighting the #PragatiKiRsohni for a brighter tomorrow

डॉ मेधा माथुर IAPSMCON  में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  

वेदांता उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव 2024 की नयी तारीख शीघ्र

एओएमएसआई द्वारा उदयपुर में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फाउंडेशन एवं स्किल्स ...

‘गुरु देवत्व का अवतार’