हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का किया स्वागत अभिनंदन व जताया आभार

दिया कुमारी ने  किया हिंदुस्तान स्काउट के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण 

उदयपुर : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या में हिंदुस्तान स्काउट के रेंजर्स ,रोवर्स एवं स्काउट एंड गाइड द्वारा  बुधवार को बजट में 4 करोड़ रुपए का अनुदान देने  की घोषणा करने पर जयपुर सिविल लाइन पहुंच कर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत अभिनंदन किया तथा आभार प्रकट किया । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नरेंद्र औदीच्य ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2015 में मान्यता दिए जाने के 9 वर्ष बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के सेवाभाव और स्काउट की गतिविधियों व सदस्य संख्या को देखते हुए इस वर्ष के बजट में 4 करोड़ रुपए का अनुदान स्काउट गतिविधियों को विधिवत संचालित करने एवं कार्मिकों के वेतन के लिए घोषित किया है।

प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए स्काउट पदाधिकारियों एवं स्काउट गाइड बालक बालिकाओं ने उपमुख्यमंत्री का अलग-अलग संभाग वाइज स्वागत अभिनंदन करते हुए धन्यवाद प्रकट किया। स्काउट गाइड के पदाधिकारी एवं बालक बालिकाओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि स्काउट के संगठन को 5 वर्ष पूर्व ही अनुदान जारी कर देना चाहिए था लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं सरकार ने इतने वर्षों तक बिना अनुदान के भी समाज सेवा कार्य करने वाले संगठन के साथ न्याय कर दिया है। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार भी हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन के साथ है । केंद्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार का यही लक्ष्य है कि देश और प्रदेश में फाउंडेशन मजबूत कैसे बने। इसी को केंद्र में रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने अपना बजट बनाया है विकसित भारत व विकसित राजस्थान का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने का हर संभव प्रयास दोनों ही सरकार कर रही हैं। 

उपमुख्यमंत्री के हाथों हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के यूट्यूब चैनल का लोकार्पण किया गया।
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सहायक राज्य सचिव समन्वयक विजय दाधीच ने कहा की हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को पंडित मदन मोहन मालवीय, दीनानाथ दत्ता, डा .श्रीराम वाजपेई के स्वप्न से संकल्पित एवं स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ,उमा भारती, इंद्रेश कुमार जैसी महान विभूतियां के संकल्प से आज इस संगठन में भारत में 50 लाख सदस्य बन चुके हैं, वहीं भारत के 29 राज्यों में यह संचालित हैं तथा 100 देश के अंतरराष्ट्रीय स्काउट गाइड फेडरेशन डब्ल्यू एफ आई एस से संबंधित है  अनुदान दिए जाने से राजस्थान में इसकी  6 लाख 70 हजार  सदस्यों, 1 लाख 38 हजार शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मान मिला है  एवं 150 परिवारों को रोजगार मिला है । इस संगठन ने प्रदेश के बालकों में शारीरिक ,मानसिक एवं बौद्धिक विकास किया है व निरंतर प्रगति कर रहा है साथ ही सामाजिक कर्तव्यों में संगठन कड़ी मेहनत कर रहा है । इस अवसर पर  गंगानगर विधायक जयदीप बिहानी सहकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत , हिंदुस्तान स्काउट गाइड के प्रदेश कोषाध्यक्ष नानालाल वया, राज्य संगठन आयुक्त आर डी गिल  राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट ) प्रदीप मेघवाल ,राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) चंद्रलेखा शुक्ला,राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त विशाल सेन, उदयपुर संभाग सचिव मदन लाल वर्मा, उदयपुर संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, जिला ऑर्गेनाइजेशन शांत वैष्णव एवं विभिन्न संभागों  एवं जिलों के अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों रेंजर, रोवर स्काउट गाइड मौजूद रहे।

Related posts:

वरिष्ठ राजनेता बृजेश सिंह ने की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटावाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी ने मनाया राष्ट्रीय दुग्ध दि...

जनजाति क्षेत्र के युवाओं की बेहतर आजीविका के लिए एमपीयूएटी और आईसीआईसीआई-सतत् आजीविका के बीच समझौते ...

शिविर में 108 यूनिट रक्तदान

ऑक्सीजन केअर सेंटर का शुभारंभ

महाकुम्भ में मौनी अमावस्या पर

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 संपन्न

जिंक के कर्मचारियांे द्वारा स्वेच्छा से एमबी चिकित्सालय में कोविड पॉजिटिव रोगियों के परिजनों को भोजन...

विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ता और पौधारोपण

ई मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड के बदलते परिदृश्य में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

Hindustan Zinc& India’s First All Women Mine Rescue Team bags 2ndposition at International Mines...

‘हमारा मेवाड़-हमारी संस्कृति‘ पत्रिका का विमोचन