पंजाब के राज्यपाल कटारिया और कलक्टर पोसवाल पहुंचे देवराज के घर

राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई
उदयपुर।
 पंजाब के राज्यपाल और चण्डीगढ़ के प्रशासक  गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुधवार अपराह्न खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। 
शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी। बुधवार को राज्यपाल कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता पप्पूलाल मोची, माता निमादेवी और बहन सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। कटारिया ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए बिटिया सुहानी को उच्च स्तर तक पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और परिजनों को पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्यवाही के लिए भी आश्वस्त किया।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

Benelli Launches Exclusive Dealership in Udaipur

सफेद दाग का सफल उपचार

इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस 2025 में हिन्दुस्तान जिंक देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सिल्वर मैन्यूफैक्चरर...

श्रीमाली समाज हरतालिका तीज सामूहिक उद्यापन - 1000 गौरनियों के लिए सुहाग सामग्री की पैकिंग, मातृशक्ति...

हिन्दुस्तान जिंक देबारी स्मेल्टर द्वारा सस्टेनेबल भविष्य हेतु अभिनव समाधान कर 30 लाख लीटर जल का होगा...

पिम्स में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

कलाकारों को संबल देने के लिए कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

शतखण्ड पृथ्वी का सर्वोत्तम स्थान मेदपाट यानि मेवाड़- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरी जी महाराज

विश्व दिव्यांगजन दिवस -2020 पर नारायण सेवा ने दिव्यांगों को सहायक उपकरण बांटे

एनर्जी कंजर्वेशन दिवस व इंजीनियर वाई एस सरदालिया मेमोरियल स्मृति व्याख्यान का आयोजन