6 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच

उदयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता) द्वारा चलाये जा रहे स्कूल आई स्क्रीनिंग कैम्प के अन्तर्गत तारा संस्थान द्वारा निःशुल्क 6 हजार से अधिक बच्चों की आँखों की जाँच की जा चुकी है। इन शिविरों को लगाने का उद्देश्य बच्चों की आँखों की प्रारम्भिक जाँच कर उन्हें आँखों की गम्भीर बीमारियों से बचाना और यदि आँखे कमजोर हो तो नजर का चश्मा देना है जिससे कि और अधिक नुकसान से बचा जा सके। आँखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरुक करना है।

तारा संस्थान ने अभी तक 90 सरकारी स्कलों में बच्चों के जाँच शिविर लगाये है इनमें उदयपुर शहर तथा गिर्वा क्षेत्र शामिल है। तितड़ी, टीडी, किटोरा, सवीना, गोविन्दपुरा, एकलिंगपुरा आदि स्कूलों में जाँच की गई। 6 हजार 8 सौ से अधिक बच्चों की आँखों की जाँच की गईं। एक हजार से ऊपर चश्मों का विवरण किया गया। तारा नेत्रालय की टीम स्कूल जाकर बच्चों की आँखों की जाँच करती है। आँखों में नम्बर आने के बाद चश्मे विवरित किये जाते हैं। तारा संस्थान के कार्य को देखते हुए जिला अंधता निवारण समिति ने मावली, भीण्डर, वल्लभनगर के साथ-साथ समस्त उदयपुर तहसील के स्कूली बच्चों की ‘आई स्क्रीनिंग’ का काम सौंपा है।

Related posts:

प्रशांत अग्रवाल को 'श्रीवैश्य रत्न सम्मान'

Hindustan Zinc Enhances Efficiency and Eliminates Downtime with AI Technology

लखनऊ के कृत्रिम अंग माप शिविर में 1300 दिव्यांगजन शामिल हुए

रक्तदान अमृत महोत्सव आयोजित कर जीवन रक्षक बने हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारी

माता महालक्ष्मी को पहनाई गई सवा पांच लाख रुपए की सोने और चांदी की पोशाक

धन और वर्चस्व से बड़ी है मानवता : प्रशान्त अग्रवाल

उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

इंदिरा आईवीएफ ने आयोजित की पहली राष्ट्रीय 'रेप्रो क्विज'

फायर सेफ्टी एवं रोकथाम रणनीतियों पर तकनीकी वार्ता आयोजित

प्रख्यात लोककलाविज्ञ और भारतीय लोक कला मंडल के पूर्व निदेशक डा. महेंद्र भानावत का निधन

प्रधानाचार्य सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ

पोस्ट कोविड केयर पर परिचर्चा