राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

गोले दागने वाली फंगस के रूप में है पहचान
उदयपुर।
दक्षिणी राजस्थान के मांडलगढ़ क्षेत्र के राजपुरा गांव में एक अद्भुत खोज हुई है। फाउंडेशन साइकोलॉजिकल सिक्योरिटी के फील्ड इकोलॉजिस्ट डॉ. अनिल सरसावन और उदयपुर के पर्यावरण वैज्ञानिक व सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक डॉ. सतीश शर्मा ने यहां एक अनोखी फंगस की खोज की है। इस फंगस का वैज्ञानिक नाम स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच इसे ’गोले दागने वाली फंगस’ के नाम से जाना जाता है।


सेवानिवृत्त वन अधिकारी डॉ सतीश शर्मा ने बताया कि जब इस फंगस को छुआ जाता है तो यह छोटे-छोटे काले रंग के गोले यानी बीजाणुओं की तेजी से बरसात करती है, मानो कोई तोप गोले दाग रही हो। यही कारण है कि इसे अंग्रेजी में ’आर्टिलरी फंगस’ कहा जाता है। अगर आप सफेद कपड़े पहने हुए इस फंगस को छू लें तो ये गोले आपके कपड़ों पर चिपक जाएंगे और दूर से ही दिखाई देंगे।
डॉ सरसावन और डॉ शर्मा के मुताबिक राजस्थान में इसकी उपस्थिति पहली बार और भारत में दूसरी बार दर्ज की गई है। इससे पहले भारत में इस फंगस की उपस्थिति गुजरात में 2020 में दर्ज की गई थी। मांडलगढ़ के राजपुरा गांव में तालाब के किनारे जमा कचरे में यह फंगस पाई गई। इस शोध को तमिलनाडु से प्रकाशित स्पीशीज जर्नल के 25वें अंक में प्रकाशित किया गया है।
डॉ सरसावन और डॉ शर्मा के अनुसार इस शोध से यह साफ हो गया है कि जैव विविधता सिर्फ संरक्षित क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है बल्कि हमारे गांवों के खेतों, तालाबों और चरागाहों में भी भरपूर पाई जाती है। हमें इन शामलात संसाधनों के महत्व को समझना होगा और इन पर लगातार शोध करते रहना होगा ताकि कई अज्ञात प्रजातियों को सामने लाया जा सके व संरक्षण किया जा सके।

Related posts:

पर्यावरण-विरासत के विकास के लक्ष्य पर राज करना तभी संभव है जब भावी पीढ़ी जागरूकता के साथ इस दिशा में...

दुनिया के सबसे बड़े हेयर एंड ब्यूटी कांटेस्ट ‘वल्र्ड हेयर कप’ में छाया कमलेश का ‘जेंट्स फैशन प्रो क...

आचार्यश्री तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस मनाया

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के साथ बी.टेक छात्रों को सशक्त करेगी ज़ेबिया अकादमी

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को धर्म-संस्कृति की पताका को फहराते रहना होगा : लक्ष्यराजसिंह...

‘रॉयल टेक्सटाइल्स ऑफ मेवाड़’ पुस्तक का विमोचन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन पर कार्यशाला

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के विद्यार्थियों ने दिव्यांग बच्चों के संग मनाया बाल दिवस

ग्रामीण इलाके में विश्व स्तरीय सुविधाओं वाला वेलनेस सेंटर साबित होगा मील का पत्थर : कटारिया

आईआईएम के छात्रों ने देखी नारायण सेवा