लुप्त कला के संरक्षण हेतु बागोर की हवेली में लीथोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा बागोर की हवेली में मंगलवार से सात दिवसीय लीथोग्राफी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश शर्मा, संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क एवं प्रो. मदन सिंह राठौड़, दृश्य कला विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय थे।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि लुप्त हो रही लीथोग्राफी कला को पुनर्जीवित करने के लिए इस सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला के विशेषज्ञ अहमदाबाद से जानी यश राजेश कुमार एवं सहयोगी बड़ौदा से उत्पल प्रजापति है। जो चयनित विद्यार्थियों को कला की बारिकियां सिखाएंगे। इस कार्यशाला में 20 विद्यार्थी भाग ले रहे है।
इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने लीथोग्राफी का उद्भव एवं भारत में राजा रवि वर्मा द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि काफी समय बाद उदयपुर में यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
केन्द्र के उपनिदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया। कार्यशाला का समापन 30 सितम्बर को होगा। इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत  तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts:

अनुसूचित क्षेत्रों में अंडरग्राउंड माइनिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता: सांसद डॉ रावत

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

Zinc City set to groove to the tunes of Nitin Mukesh at Hindustan Zinc supported Srajan The Spark

हवेली संगीत और नृत्य से महक उठी जवाहर कला केंद्र की शाम

भंवर हरितराजसिंह मेवाड़ ने अश्व पूजन की प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया 

अरुण मिश्रा हिन्दुस्तान जि़ंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

प्रशांत अग्रवाल को 'श्रीवैश्य रत्न सम्मान'

सुधा अरोड़ा की कहानियों का जीवंत मंचन – साहित्य और रंगमंच का सुंदर समागम

दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

डिज़ाइनर्स, मटेरियल सप्लायर्स और बिल्डर्स एक मंच पर मिलेंगे लेकसिटी में

रेगिस्तानी और जुगलबंदी के संगीत से सजी लेकसिटी की सुरमयी शाम

नारायण सेवा संस्थान का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड-2024