हिन्दुस्तान जिंक द्वारा समाधान परियोजना से जुडें किसानो ने उपलब्ध करायें गेहूं

7 गावों के किसानों ने जरूरतमंदो को बाटें साढें सात कि्ंवटल गेहू

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ संस्थान के सहयोग से संचालित समाधान परीयोजना के तहत क्षेत्र के जुडें किसानों ने अनूठी पहल करते हुए निर्धन एवं गरीब परीवारों तक गेंहू पहुचा कर मदद की। कोरोना वैश्विक महामारी के दौरे में केन्द्र व राज्य सरकारों सहित भामाशाहों द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों में समाधान परियोजना से जुडें किसान भी पिछे नही हैं। जावर माइंस संकुल के किसानो ने इसमें अपनी महती भूमिका निभाते हुए गत दिनों आपस में चर्चा की और अपनी मेहनत से कमाए गए अनाज में से कुछ हिस्सा निर्धन एवं गरीब परीवारों तक पहुंचाने का निर्णय लिया। संकुल क्षेत्र के 7 गांवों के काश्तकारों ने 760 किलो ग्राम गेहूं एकत्रित किया। किसानों ने गेंहु समाधान परीयोजना के माध्यम से निर्धन एवं गरीब परीवारों तक पहुंचाने का आहृन किया। इस पहल से 76 निर्धन एवं गरीब परीवारों तक गेहुं पहुचाया गया। किसानों की इस तरह की अनूठी पहल को देखकर क्षैत्र के अन्य किसानों में भी जागरूकता आई है। इस कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, जावर माइन्स के सीएस आर हेड आनन्द चक्रवर्ती, अधिकारी शुभम गुप्ता, सुश्री नेरूति साधंवी ,फील्ड कोर्डिनेटर मोहन मीणा, बद्री मीणा, प्रेम मीणा, एवं बायफ समाधान परीयोजना टीम से संकुल प्रभारी महिपाल सिंह, राजकुमार मीणा, कपिल मोर्दिया आदि उपस्थित थे।

Related posts:

NAND GHAR CONFERRED WITH BEST CORPORATE SOCIAL RESPONSIBILITY INITIATIVE BY RAJASTHAN GOVERNMENT

क्वालिटी सर्किल फोरम आॅफ इंडिया द्वारा हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगूचां माइंस प्लेटिनम अवार्ड से स...

सीआईआई एक्सकॉन 2019 द्वारा आयोजित चर्चा में निर्माण उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर मंथन

ग्रामीण क्षेत्र में राहत पहुंचा रहा हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस

The youngest patient in Gujarat, a 15-year-old, undergoes Heart Transplant at CIMSMulti Super Specia...

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

SLICE® LAUNCHES NEW BRAND CAMPAIGNWITH KATRINA KAIF

निसान इंडिया की नई बी-एसयूवी का नाम ‘निसान मैग्नाइट’

MSDE launches Novel Initiatives under SANKALP to Strengthen District Skill Committees and Promote In...

SeaCoast Shipping Initiates JV Process with Africa based company for Bulk Cargo Shipment

केबीसी ग्लोबल लि. में सिंगापुर बेस्ड फंड मेबैंक किम इंएनजी सिक्योरिटीज ने अपना हिस्सा बढ़ाया

Vinay Electrical Solutions launches its exclusive showroom in Udaipur