आंध्र प्रदेश में ऊर्जावीर अभियान की शुरुआत

उदयपुर। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त उद्यम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने ऊर्जावीर (ऊर्जा वॉलंटियर लीडिंग एनर्जी एफिशिएंसी रिवॉल्यूशन) अभियान को शुरू करने की घोषणा की है। यह ईईएसएल की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसमें जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों को जोड़ा जाएगा। इसमें मुख्यतः सामुदायिक स्तर पर काम करने वालों जैसे स्वयं सहायता समूहों, राज्य आजीविका मिशन आदि से जुड़े लोगों को ईईएसएल मार्ट डॉट इन के माध्यम से ऊर्जा दक्ष उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए सशक्त किया जाएगा। इस पहल की मदद से उनके लिए आय के अवसर भी सृजित किए जाएंगे। इस अभियान से देशभर में ऊर्जा दक्ष उपकरणों को लेकर जागरूकता एवं स्वीकार्यता बढ़ेगी। यह अभियान जी20 एवं कॉप28 समेत वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप है, जिसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ऊर्जा दक्षता में सुधार की दर को दोगुना करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस अभियान को हाल ही में केंद्रीय विद्युत मंत्री और आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में शुरू किया। इस दौरान आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी उपस्थित रहे। आंध्रप्रदेश में इस शुरुआत के साथ ही ईईएसएल की योजना ऊर्जावीर अभियान को राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं अन्य राज्यों में विस्तार देने की है।
ईईएसएल के सीईओ विशाल कपूर ने कहा कि ऊर्जावीर जमीनी स्तर पर चलाया जाने वाला अभियान है, जो लोगों को अपने समाज के बीच ऊर्जा दक्षता एवं सस्टेनेबिलिटी के मामले में चौंपियन बनने में मदद करेगा। ऊर्जा दक्ष समाधानों के बारे में जरूरी टूल्स एवं जानकारियों से लैस करते हुए हम ज्यादा जिम्मेदारी से ऊर्जा के प्रयोग को लेकर लोगों के व्यवहार में बदलाव को सक्षम बनाएंगे। हम इस अभियान को धीरे-धीरे राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं अन्य राज्यों में विस्तार देंगे। इसके माध्यम से हम देशभर में ऐसे लोगों का बड़ा नेटवर्क बनाना चाहते हैं, जो सार्थक बदलाव के वाहक बनेंगे। ऊर्जावीर के माध्यम से हम ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन और विभिन्न समुदायों के बीच की दूरी को कम कर रहे हैं। सभी के लिए अधिक उज्ज्वल एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन तक इन समुदायों की पहुंच सबसे ज्यादा जरूरी है।’

Related posts:

फ्लिपकार्ट  की द बिग बिलियन डेज़ सेल से अपने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट की घोषणा

हिंदुस्तान जिंक इण्डिया प्रोक्योरमेंट लीडरशिप फोरम एंड अवार्ड्स 2020 से सम्मानित

"श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" पुस्तकों का लोकार्पण 2 सितम्बर को

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिऐ किसान की समृद्धि आवश्यक -  कृषि मंत्री तोमर 

मुख्यमंत्री की पहल पर निराश्रित बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई दिवाली

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan 

भिवाड़ी के कुशाग्र फिजिक्स वाला के ऑनलाइन अध्ययन से बने सीए इंटर टॉपर

Vedanta’s Hindustan Zinc Limited Signs MoU with RCA to set up Anil Agarwal International Cricket Sta...

फेडेक्स द्वारा आयोजित एसएमई कनेक्ट 2019 में लघु मध्यम व्यवसायी की औद्योगिक चुनौतियों पर मंथन

London Bullion Market Association Renews Certification for Hindustan Zinc’s Silver Refinery

हिंदुस्तान जिंक की गु्रप कोरोना कवच पॉलिसी से लाभान्वित होगें व्यापारिक साझेदारों के संविदाकर्मी