दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को

12 राज्यों के 81 साहित्य सेवी सम्मानित होंगे
नाथद्वारा :
साहित्य मंडल नाथद्वारा की ओर से दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री
श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि मंडल के संस्थापक हिंदी भाषा सेनानी और बाल साहित्य रचनाकार स्व. भगवतीप्रसाद देवपुरा की स्मृति में आयोजित समारोह में राजस्थान सहित 9 राज्यों के 81 हिंदी साहित्य सेवियों को मानद उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा कुछ साहित्यकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारी अनिरुद्ध देवपुरा ने बताया कि समारोह में उद्घाटन सत्र में स्व. भगवती प्रसाद देवपुरा के कृतित्व और व्यक्तित्व के साथ साहित्यिक योगदान पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। बाल साहित्य परिचर्चा में 9 साहित्यिक विद्वान बाल साहित्य आलेख वाचन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। उत्तरप्रदेश के लखनऊ निवासी सुश्री सुकलता त्रिपाठी को
काव्य मर्मज्ञ की मानद उपाधि के साथ इक्कावन सो रुपए राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले बाल साहित्यकार :
बाल साहित्यकारों में बाल साहित्य भूषण की मानद उपाधि से राजस्थान से बसंती पंवार, जेबा रशीद, मधु माहेश्वरी, नीना छिब्बर, विमला नागला, हेमलता दाधीच, सीमा जोशी मुथा, तृप्ति गोस्वामी, विमला महारिया मौज, मीनाक्षी पारीक, पारस जैन, विष्णु शर्मा हरिहर, नरेंद्र निर्मल, कृष्ण बिहारी पाठक, भारत दोषी, विनोद कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, पुनीत रंगा, महेश पंचोली एवं यशपाल शर्मा पहुंना सम्मानित किए जाएंगे। उत्तरप्रदेश से देवी प्रसाद गौड़, अरविंद कुमार दुबे, हरीलाल मिलन, उदयनारायण उदय, प्रदीप अवस्थी, राजकुमार सवान, कर्नल प्रवीण कुमार त्रिपाठी, मीनू त्रिपाठी, रजनीकांत शुल्क, महेश कुमार मधुकर, कमलेंद्र कुमार, श्याम मोहन मिश्र, हरियाणा से ज्ञान प्रकाश पीयूष और मध्य प्रदेश से श्याम सुंदर श्रीवास्तव सम्मानित होंगे।
सम्मानित होने वाले साहित्यकार :
साहित्य कुसुमाकर उपाधि से मुंबई के डॉ. शारदा प्रसाद दुबे, कोटा से डॉ. क्षमा चतुर्वेदी और कानपुर से हरी बाणी, साहित्य सौरभ उपाधि से जोधपुर से डॉ. चांद कौर जोशी, उदयपुर से डॉ. रक्षा गोदावत एवं अजमेर से सुरेश कुमार श्रीचंदानी, काव्य कौस्तुभ उपाधि से जयपुर से सरोज गुप्ता, ग्वालियर से अमरसिंह यादव, आगरा से मुकेश कुमार ऋषि, बीकानेर से पूर्णिमा मिश्रा, काव्य कुसुम उपाधि से इंदौर से जय बजाज, भीलवाड़ा से शिखा अग्रवाल, जोधपुर से अंजू शर्मा जांगिड़, पत्रकार श्री उपाधि से बीकानेर के उमाशंकर व्यास, उदयपुर से राजेश वर्मा, लोक कला मर्मज्ञ उपाधि से नागौर के हिदायत ख़ां , साहित्य सुधाकर – काव्य कलाधर उपाधि से रोसड़ा – समस्तीपुर बिहार से डॉ. प्रफुल्ल चन्द ठाकुर, मिर्जापुर से आनंद प्रजापति, जमशेदपुर से डॉ. रागिनी भूषण, कच्छ से डॉ. संगीता पाल, बरेली से सुश्री एंजेल गांधी, मिर्जापुर से सुश्री सृष्टिराज , बाल साहित्य भूषण से बिजनौर के डॉ. अजय जनमेजय, प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से डॉ. दयाराम मौर्य, रायबरेली से डॉ. अरविंद कुमार साहू, वाराणसी से गौतमचंद अरोड़ा को सम्मानित किया जाएगा।
इनके साथ – साथ दिल्ली से विमला रस्तोगी एवं अनिल कुमार जायसवाल, दरभंगा बिहार से डॉ. सतीशचंद भगत, बक्सर डॉ. मीरा सिंह,नागपुर से शशि पुरवार, अजमेर से डॉ. शैलजा माहेश्वरी, दुर्ग छत्तीसगढ़ से बलदाऊ राम साहू, भाटापाड़ा छत्तीसगढ़ से कन्हैया साहू, कोटा से डॉ. नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अहमदाबाद से श्याम पटल पाण्डेय, अजमेर से गोविंद भारद्वाज, हनुमानगढ़ से दीनदयाल शर्मा, लुधियाना से डॉ. ककीरचंद शुक्ल, बाड़मेर से डॉ. बंशीधर तातेड, गाडरवाड़ा मध्यप्रदेश से विजय बेशर्म, जबलपुर से वंदना सोनी, रुद्र प्रयाग से कालिकप्रसाद सेमवाल तथा विमल इनानी को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts:

Hindustan Zinc Championing Grassroots Women Leadership Through Sakhi Project

रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की सदस्याओं ने की डीजीपी एम. एल. लाठर से भेंट

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 19 को

किडनी से डेढ़ किलो वजनी गांठ निकाली

झीलों की नगरी की झरना पार करेगी इंग्लिश चैनल

नारायण सेवा संस्थान के 44 वें दिव्यांग सामूहिक विवाह का समापन

70 प्रतिषत ब्रेन ट्यूमर कैंसर के नहीं होते है

शराब से लिवर ही नहीं, डायबिटीज, कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी होती है

डॉक्टर्स डे पर पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में वृक्षारोपण

सिटी पैलेस म्युजियम को देखकर अभिभूत हुआ अमेरिका का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल

Hindustan Zinc and Silox India Strengthen Partnership to Advance Low-Carbon Manufacturing with EcoZe...

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते पदक