पीआईएमएस में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रहीत

उदयपुर। वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, साई तिरूपति यूनिवर्सिटी एवं राजस्थान केमिस्ट एलायंस के संयुक्त तत्वावधान में 24 जनवरी को जगन्नाथ शिंदे के 75वें जन्मदिन समारोह के अवसर पर पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) स्थित ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 13 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
इस मौके पर छात्रों और स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य खेमचंद गुप्ता ने ऐसे शिविरों के माध्यम से रक्तदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला और आश्वस्त किया कि रक्तदान सुरक्षित और फायदेमंद है। उन्होंने आग्रह किया कि हर किसी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि रक्तदान जीवनदान है। संचालन ब्लड बैंक की सुश्री अमिता पुजारी ने किया।

Related posts:

“हिन्दुस्तान जिंक की सखी महिलाएं अब डिजिटल”

उदयपुर से अच्छी खबर: कोरोना रोगियों का ग्राफ़ घटते घटते 14.87 हुआ, आज 401 रोगी संक्रमित आये

प्रो. भाणावत लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

तीन दिवसीय सहकार मेला 14 नवंबर से

उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

पिम्स मेडिकल कॉलेज में मेगा इवेंट जेनेसिस का आगाज़

कहानी वाला शंख : बाल उपन्यास पर ऑनलाइन पुस्तक चर्चा संगोष्ठी

Hindustan Zinc awarded at the 5th TIOL Taxation Awards 2024 for Outstanding Tax Transparency

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

महाराणा उदयसिंह द्वितीय की 501वीं जयन्ती मनाई

Dr. M.P. Tyagi Assistant professor at PIMS Hospital Umarda, Creates History in udaipur

उदयपुर में बुधवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित