हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी फेस्ट 28 को

30 से अधिक स्टाॅल पर मिलेगा पारंपरिक शिल्प, परिधानों और व्यंजनों का स्वाद
निजामी ब्रदर्स की कव्वाली नाइट, हनी शर्मा का सूफी संगीत और शुभ्रा पारीक की लोक धुनें भी होगीं आकर्षण का केन्द्र
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) ।
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा पंडित चतुर लाल महोत्सव के सहयोग से, महिला सशक्तिकरण, कलात्मकता और उद्यमिता को समर्पित जीवंत सांस्कृतिक उत्सव सखी फेस्ट का आयोजन 28 मार्च को आयोजित होगा। विद्या भवन प्राथमिक विद्यालय देवाली परिसर में आयोजित होने वाले इस फेस्ट में 30 से अधिक स्टाॅल पर इंटरैक्टिव, मनोरंजन और लाइव प्रस्तुतियां होगी। इस कार्यक्रम में कला, शिल्प, जुड़ाव गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों का गतिशील मिश्रण होगा, जो आगंतुकों को देश और प्रदेश की समृद्ध विरासत का अनुभव प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में रीडिंग कॉर्नर, ऊंची उड़ान (विज्ञान अन्वेषण) और रोमांचक मजेदार खेल भी शामिल होंगे। राजस्थानी थीम वाले फोटो बूथ पर पारंपरिक पोषाक में यहां आने वाले अपनी यादें संजो सकगें। वहीं स्वाद के शौकीनों को पारंपरिक राजस्थानी स्नैक्स, लाइव चाट स्टेशन, दक्षिण भारतीय व्यंजन, चीनी व्यंजन, स्वादिष्ट पिज्जा, तंदूरी कबाब, मॉकटेल और मिठाइयों सहित विविध व्यंजनों का लुत्फ उठाने को मिलेगा।
शिल्प और व्यंजनों के अलावा, सखी फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुित होगी, जिसमें प्रसिद्ध निजामी ब्रदर्स भव्य कव्वाली नाइट के साथ मुख्य आकर्षण होंगे। दर्शकों को हनी शर्मा का भावपूर्ण सूफी संगीत, शुभ्रा पारीक की मंत्रमुग्ध कर देने वाली लोक धुनें, जिंक प्रतिभा टैलेंट हंट के शीर्ष 4 में शामिल फिरोज खान और मुजफ्फर रहमान की रोमांचक खड़ताल और तबला जुगलबंदी और भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाले जीवंत लोक नृत्य भी देखने को मिलेंगे। सखी द्वारा नुक्कड़ नाटक, लाइव संगीत और डांस एंगेजमेंट जोन के साथ, यह महोत्सव कला और प्रदर्शन का अनूठा उत्सव होगा।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित विभिन्न सीएसआर परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं की असाधारण प्रतिभा को प्रस्तुत करते इस आयोजन में उपाया, ब्लॉक-प्रिंटेड कपड़ों और महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों द्वारा बनाए गए एफएमसीजी उत्पादों दाइची की उपलब्धता भी होगी। कला, संस्कृति, रचनात्मकता और उत्सव से परिपूर्ण इस सखी फेस्ट में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Related posts:

मधुवन के गुरु वंदना महोत्सव में कला मनीषियों का सम्मान

फसल उत्पादकता एवं मिट्टी के स्वास्थ्य पर जिंक के प्रभावों के अध्ययन के लिए इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन ...

दुनिया के लिए इंटरनेट खुशी की सौगात

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : हूटिंग, उल्लास के साथ दिल्ली चैलेंजर्स ने जीता खिताब

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2025

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

निर्जला एकादशी पर 101 राशन किट व छाते वितरित

पिम्स उमरड़ा में मेंडीबल फ्रैक्चर और सौम्य अस्थि ट्यूमर (बेनाइन ट्यूमर) का सफल ऑपरेशन

प्रकृति ही जीवन की पोषक : कैलाश मानव

200 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, प्रोड...

गर्दन व पीठ की बड़ी लाइपोमा (गांठ) का सफल ऑपरेशन