सात्विक खानपान से व्यवहार व विचार में शुद्धता  : प्रशांत

उदयपुर। ‘आत्मविश्वास का धनी हर परिस्थिति में अडिग और अविचल रहकर सफलताओं के शिखर चढ़ता है ।’ उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं। यह बात नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में कही। देश के विभिन्न प्रांतों से नि:शुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग (हाथ- पैर) प्राप्त करने आए दिव्यांगजन व उनके परिजनों के कार्यक्रम के उद्घाटन में उन्होंने कहा कि सफलता के लिए एक-एक सीढ़ी चढ़ना होता है, छलांग की कोशिश नीचे गिरा देती है। आत्मविश्वास ही सफलताओं को सुनिश्चित करता है। इसके लिए निराशा, हताशा और नकारात्मक विचारों का त्याग जरूरी है । भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कुरुक्षेत्र में अर्जुन को प्रदत्त ज्ञान जीवन की सार्थकता की कसौटी है। जिस पर चलकर मनुष्य अपना जीवन प्रबंधन सुव्यवस्थित कर सकता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा में हमेशा विश्वास करें। विघ्न और दुख हमें निराश नहीं सचेत करने आते हैं, उनसे घबराएं नहीं। जीवन में किसी चीज की यदि कमी है तो प्रभु ने दूसरी ढेर सारी दूसरी खूबियां भी दी हैं । जिन्हें पहचानें और विकास करें । उन्होंने शाकाहार पर जोर देते हुए कहा कि जीव हत्या करना सबसे बड़ा पाप है । सात्विक खानपान से व्यवहार व विचार शुद्ध रहेगा। क्रोध को नियंत्रित करें , इससे नुकसान ही होगा। जैसा दूसरों को देंगे वैसा ही हम पाएंगे। कार्यक्रम में दिव्यांगजन ने अपनी आपबीती और समस्याओं को साझा किया । कार्यक्रम का ‘ आस्था’ चैनल से देशभर में प्रसारण किया गया। 

Related posts:

गांवों में रैगिंग के विरोध में बढ़ा आक्रोश

रोटरी क्लब के सभी अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक

Bhoomipoojan and Ground Breaking ceremony of pre-primary classes at DAV Zawar

कैलाश मानव का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

उदयपुर की धरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर की भैरव जी की आराधना

Glow Up at the Gloss Box – A Beauty Extravaganza at Nexus Celebration

लेकसिटी में आएंगे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, शुभम गड़वाल

जिंक एसएचआरएम एचआर अवार्ड्स में 2 पुरस्कारों से सम्मानित

नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न

दर्शन डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में वार्षिक दिवस एवं सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की 51वीं वार्षिक आम बैठक

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव