पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में चिकित्सकों ने एक मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी  की है।
चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों 52 वर्षीय एक रोगी को पेट में दर्द के चलते पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सिटी स्कैन करने पर पता चला कि मरीज के पेट की एक नस जिसे सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी  कहते हैं उसमें 99 प्रतिशत का ब्लॉकेज है। उसके बाद मरीज को कॉर्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में सीनियर कंसलटेंट एंड इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन और उनकी टीम ने मरीज की सफल एंजियोप्लास्टी कर के  सुपीरियर मेसेंटेरिक आर्टरी  में स्टेंट लगाया और मरीज को बीमारी से निजात दिलाई जिसमें कार्डिक एनेस्थिसिया डॉ. विपिन सिसोदिया एवं सर्जन डॉ. विवेक रावत की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
सीनियर  कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेश जैन ने बताया कि इस तरह के मामले में अधिकतर मरीज के पेट में तेज दर्द होना, पेट का गेंगरीन होने की समस्या होती है। खाने के बाद पेट दर्द बढ़ जाता है। इसका उपचार बहुत जरूरी है। इसके बिना आंतों का गेंगरीन होकर मरीज की जान को खतरा हो सकता है। ऑपरेशन के चार-पांच दिन बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी मरीज स्वस्थ है।

Related posts:

श्रीमाली नवयुवक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ सामूहिक ढूंढोत्सव, 12 बच्चों की हुई सामूहिक ढूंढ

बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए एप का अनावरण

इतिहास में पन्नाधाय का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता - राजनाथ सिंह

जिंक ने हेपेटाइटिस दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक किया

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भटनागर बने राज्य स्तरीय विशेषज्ञ अंकन समिति के अध्यक्ष

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना, भाजपा की शांतादेवी रही विजयी

अशोक लेलैंड की नवीनतम रेंज ‘एवीटीआर’ उदयपुर के ग्राहकों को डीलिवर

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ता और पौधारोपण

शाही शादी में शामिल होने बॉलीवुड-हॉलीवुड के कलाकारों का उदयपुर पहुंचना शुरू

नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक