जिंक ने हेपेटाइटिस दिवस पर ग्रामीणों को जागरूक किया

उदयपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दीपक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मोबाइल स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौडग़ढ़ जिले के जावर माइंस, अगुचा माइंस और चंदेरिया के समीपस्थ गणेशपुरा, बोधियाना, आनंदीपुरा, लक्ष्मीपुरा, नेवतलाई और भलदिया गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की और वायरस का परीक्षण कर टीका विकसित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित दुनिया भर के संगठन वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाते हैं, जो दुनिया भर में 354 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करता है।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक ने उभरती जिंक बैटरी तकनीक में अनुसंधान को आगे बढ़ाया

53वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता में हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरी जीत

200 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

गजसिंह द्वारा डॉ. महेन्द्र भानावत को मारवाड़ रत्न का सम्मान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

मोटापा एवं मधुमेह पर नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर सोमवार को

जावर माइंस को एपेक्स इंडिया ग्रीन लीफ अवार्ड में गोल्ड पुरस्कार

डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ‘वोटरी’ का शुभारम्भ

कोनार्क व यूपी रॉयल्स का फाइनल में प्रवेश

आचार्यश्री तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस मनाया

कानोड़ मित्र मंडल का प्रात: भ्रमण एवं योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न