फाइनेंस लीग सीजन—2 के लिये खिलाडियों का हुआ ऑक्शन, 18 अप्रेल से होंगे महामुकाबले

उदयपुर। उदयपुर में फाइनेंस और बैंक सेक्टर की फाइनेंस लीग सीजन—2 का आयोजन होगा। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये खिलाडियों का ऑक्शन किया गया। फाईनेंस जगत से जुडे खिलाडियों के बीच महामुकाबलें 18 और 19 अप्रैल को न्यू नवरतन कॉम्पलेक्स स्थित चावत एकेडमी में होंगे। खिलाडियों का ऑक्शन के माध्यम से टीमों का चयन हुआ, जिसका संचालन आशीष जैन और जलज श्रीमाली द्वारा किया गया। आयोजन कमेटी के गणेश लोहार और मीडिया संयोजक शिशिर श्रीमाली ने बताया कि ऑक्शन के माध्यम से कुल 10 टीमों का चयन किया गया हैं। 18 अप्रैल को चावत स्पोट्र्स एकेडमी में शाम चार बजे उदृघाटन मैच होगा। इस आयेाजन में उदयपुर के फाइनेंस जग​त के 200 से अधिक सदस्य शामिल होंगे। ऑक्शन के दौरान आयोजन कमेटी के प्रियंक जैन, अर्पित चौधरी, मुकुल जैन सहित सभी टीम मालिकों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में साक्षी सुपर स्ट्राइकर, जीविज्ञा  एसोसियेट,सिद्धिविनायक इलेवन,RU मेवाड़ रॉयल,एम क्यूब राइडर्स,माँ भवानी,इलीट इलेवन,क्रेड रॉयल,एंड्रोमेडा वारियर,स्टार पावर टीमे भाग लेगी।

Related posts:

गोवंश को लम्पी डिजीज से बचाने आयुर्वेद बना ढाल

एसोसिएट प्रोफेसर बवीता गौर को पीएचडी की उपाधि

महिला समृद्धि बैंक अखिल भारतीय स्तर पर दो अवार्डों से सम्मानित

Sandeep Choudhary Appointed as National President & Trustee of Viksit Bharat Sankalp Sansthan

सखी स्वयं सहायता से जुड कर अचार के व्यापार से पूरे हो रहे आसमां छूने के अरमान

महावीर युवा मंच 28 जून को मनाएगा दानवीर भामाशाह की जयंती

नारायण सेवा संस्थान की मानव सेवा के लिए एक मज़बूत वैश्विक सहभागिता

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

एसेंट संस्थान के विद्यार्थी बने उदयपुर टॉपर

बेदला श्मशान पुलिया का कार्य जल्द शुरू करने की मांग

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

नारायण सेवा ने संक्रांति पर देशभर में पहुँचाई सेवा