सहायक पुलिस उप निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उदयपुर : एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. स्पेशल यूनिट, उदयपुर ने मंगलवार को कार्यवाही करते हुये प्रतापनगर थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार मीणा को 10 हजार की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार है।
भष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी चौकी, स्पेशल यूनिट, उदयपुर को सोमवार 26 मई को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना प्रतापनगर के सहायक पुलिस उप निरीक्षक
राजेश कुमार मीणा ने प्रतापनगर थाने में दर्ज प्रकरण में परिवादी एवं उसकी कार का नाम निकालने की एवज में 15 हजार रिश्वत राशि की मांग की एवं नहीं देने पर परिवादी को जेल में बंद करने की धमकी दी। इस पर एसीबी द्वारा सत्यापन की कार्यवाही करवाई गई जिसमें आरोपी राजेश कुमार मीणा द्वारा परिवादी से 15 हजार रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर 10 हजार लेने की पुष्टि हुई।
इस पर एसीबी कोटा के शिवराज, उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरविजन में एसीबी स्पेशल यूनिट उदयपुर के प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण लाल डांगी व अन्य द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश कुमार मीणा (44 ) पुत्र स्व. मुकेश कुमार मीणा, निवासी गांव बडापाल, देवल, जिला डूंगरपुर, हाल सहायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना प्रतापनगर, जिला उदयपुर को परिवादी से 10 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड कर रिश्वत राशि बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिलेगा अलग से फंड : मुख्यमंत्री

स्वयं के दैनिक व्यवहार में बदलाव कर लें पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प- अरूण मिश्रा

सेवा को स्वभाव बनाएं: प्रशांत अग्रवाल

Zinc wins 1st Bronze Medal, featuresinS&P Global Sustainability Yearbook for 5th consecutive year

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

विभाजन विभीषिका पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ 

थाईलैंड की युवती को गोली मारी

जिंक फुटबॉल अकादमी तीन मोर्चों पर गौरव प्राप्त करने को तैयार; मई का महीना टीम के लिए निर्णायक

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पू...

स्वायत्त शासन मंत्री से मिला लेकसिटी प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल

दायकिन ने जापानीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग