डिज़ाइनर्स, मटेरियल सप्लायर्स और बिल्डर्स एक मंच पर मिलेंगे लेकसिटी में

– उदयपुर में नेक्सनोज़ 2025 का आयोजन होगा –

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय स्थित स्वर्ण जयंती गेस्ट हाउस सभागार में नेक्सनोज़ 2025 (निर्माण एक्सपो एवं नॉलेज सेशन) की औपचारिक घोषणा की गई। इस मौके पर भवन निर्माण क्षेत्र के तीन प्रमुख स्तंभ डिज़ाइनर्स, मटेरियल सप्लायर्स और बिल्डर्स पहली बार एक हीमंच पर एकत्र हुए। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें डॉ. अविनाश पंवार-नोडल अधिकारी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय, दिनेश कोठारी-चेयरमैन उदयपुर बिल्डर्स एसोसिएशन, आर्किटेक्ट संजीव गुप्ते-चेयरमैन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स उदयपुर, आर्किटेक्ट वेणुगोपाल मदुरी-चेयरमैन आईआईआईडी उदयपुर, इंजीनियर पुरुषोत्तम पालीवाल-चेयरमैन आईईए उदयपुर, इंटीरियर डिज़ाइनर मीता रैना-संरक्षक नेक्सनोज़ आदि के साथ कई विख्यात वास्तुकार, बिल्डर और कई उद्यमी शामिल हुए।

आयोजक डिजाइनर कंचन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेक्सनोज़ की शुरुआत 2018 में उदयपुर से ही हुई थी, और इस वर्ष इसका आठवां आयोजन 19, 20 और 21 दिसंबर 2025 को शुभकेसर गार्डन, उदयपुर में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में भवन निर्माण, इंटीरियर डेकोरेशन और रियल एस्टेट से जुड़ी देशभर की प्रमुख कंपनियां अपनी प्रदर्शनी लगाएंगी।
हर वर्ष इस एक्सपो को उदयपुर और आस-पास के शहरों से करीब 6000 दर्शक देखने आते हैं। इसके साथ ही, एक तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से लगभग 125 आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और इंटीरियर डिज़ाइनर्स भाग लेते हैं। उदयपुर से भी बड़ी संख्या में पेशेवर इस आयोजन से जुड़ते हैं, जिससे यह आंकड़ा कुल मिलाकर 350 से अधिक प्रतिभागियों तक पहुंचता है। इस वर्ष इसमें और भी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। आर्किटेक्ट अपूर्व अजमेरा ने इसे उदयपुर के निर्माण क्षेत्र के लिए एक नवोन्मेषी और सहयोगात्मक मंच बताया। इस आयोजन का शैक्षणिक सहयोग कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।

Related posts:

विश्व के 15 देशों की 100 से अधिक  जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजि...

वृक्षारोपण कर धरती मां को श्रृंगारित करने का दिया संदेश

More than 500 Rural Youth securejobs through Hindustan Zinc’s skilling project ZincKaushal Kendra

दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Hindustan Zinc Ushers in an Era of Online Metal Buying via Digital Auctions

बाप-बेटे पर तलवार-लाठी से हमला करने के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 डिटेन

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

मेवाड़ की धरा से गूंजा फिट इंडिया का संदेश

आरसीएम की रूपांतरण यात्रा को उदयपुर में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

पशु बीमार हैं तो डायल करें- 1962

‘उदयपुर डायरी… दी सिटी ऑफ रॉयल्स’ का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न