कोटक महिन्द्रा ग्रह्नप द्वारा ‘कोना कोना ख्वाब’ लोन उत्सव की घोषणा

उदयपुर। भारत में त्योहारी सीजऩ शुरु हो चुका है। भारत सरकार तथा भारतीय रिज़र्व बैंक मौद्रिक व राजकोषीय उपाय कर रहे हैं ताकि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले। इन प्रयासों में योगदान देते हुए कोटक महिन्द्रा ग्रह्नप (कोटक) ने राजस्थान में ‘कोना कोना ख्वाब’ लोन उत्सव की घोषणा की है जिसके तहत पूरे भारत में वे अपने कंज्यूमर, ऐग्री व ट्रैक्टर लोन सैगमेंटों के अंतर्गत लोन प्रोडक्ट्स में आकर्षक दरें व ऑफर पेश करेंगे।
कोटक महिन्द्रा बैंक के सीनियर ऐक्ज़ीक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट, पुनीत कपूर ने कहा कि हमारा बैंक बड़े पैमाने पर विभिन्न इलाकों व ग्राहक खंडों में कर्ज मुहैया कराने का कारोबार करता है। अर्थव्यवस्था में नकदी पर्याप्त मात्रा में है, इस वक्त की जरूरत है कि देशभर में ग्राहकों तक पहुंचा जाए और मांग बढ़ाने के लिए कर्ज तक आसान पहुंच दी जाए। कई अध्ययनों से पता लगा है कि पैसे के प्रबंधन में महिलाएं बेहतर होती हैं- पैसे बचाने में भी और कर्ज लेने में भी। कोटक में हम नारी शक्ति में दृढ़ विश्वास रखते हैं, वह भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारा मानना है कि ‘कोना कोना ख्वाब’ लोन उत्सव के जरिए महिलाओं को मदद देकर और वित्तीय सेवाओं तक उनकी पहुंच बढ़ाकर हम ग्राहक मांग व अर्थव्यवस्था को व्यापक बढ़ावा दे सकेंगे। ‘कोना कोना ख्वाब’ लोन उत्सव के तहत कंज्यूमर व ऐग्री लोन की रेंज पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें, आकर्षक ऑफर और तुरंत मंजूरी दी जा रही है। इन लोन्स में शामिल हैं- कार एवं टूव्हीलर लोन, होम लोन, पर्सनल लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन, ऐग्री बिजऩेस लोन, ट्रैक्टर लोन, गोल्ड लोन, छोटे कारोबारों के लिए लोन, कमर्शियल वाहन लोन और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लोन।

Related posts:

Indira IVF hits a first in India, inaugurates its 100th infertility treatment centre

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा डिजिटल आॅक्शन के माध्यम से ऑनलाइन मेटल खरीद के युग की शुरुआत

विश्व एड्स दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक के छह स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम

Covid vaccine fraud

स्पाईनल कॉर्ड इन्जरी पर वेबीनार

हिंदुस्तान जिंक इंडियन इंस्टीट्यूट आॅफ मेटल्स आईआईएम क्वालिटी अवार्ड-2020 से पुरस्कृत

ANIL AGARWAL FOUNDATIONPLEDGES INR 5,000 CR FOR RURAL INDIA

HDFC Bank wins 3 prestigious awards at Asiamoney Best Bank Awards

जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सीआईआई नेशनल एचआर सर्किल कम्पटिशन 202...

ऑनलाइन चिकित्सा मित्र का राजस्थान में विस्तार

Born to Covid positive mother, at barely 30 weeks , premature baby beat odds to survive at Jivanta ...

आईपीएल में कोलगेट 6 टीमों का ऑफिशियल स्माईल पार्टनर