हिंदी पखवाड़े में अखिल भारतीय साहित्य परिषद का आयोजन

उदयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, उदयपुर ईकाई का हिन्दी सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिताओं के बाद काव्य गोष्ठी का आयोजन सूचना केन्द्र सभागार में ,सभी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लोकेश पारेख, गौरीकांत शर्मा, श्रीमति सुनीता निमिष सिंह थे। मुख्य अतिथि डा. अशोक गुप्ता, डॉ आशीष सिसोदिया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे और अध्यक्षता प्रो. विमल शर्मा  ने की ।
कार्यक्रम का आरंभ, प्रियंका भट्ट के ,माँ सरस्वती वंदना से हुआ और इसके पश्चात साहित्य परिषद गीत की स्वर लहरियाँ गूँजी। डा कामिनी व्यास रावल, प्रियंका भट्ट और नम्रता जैन ने परिषद गीत प्रस्तुत किया। श्रीमति आशा पांडे ओझा और सभा के माननीय सदस्यों ने, मंचासीन अतिथियों का उपरणा ओढ़ा कर, करतल ध्वनि से स्वागत किया। आशा ने स्वागत उद्बोधन में सभी मंचासीन अतिथियों के संक्षिप्त जीवन परिचय दिया ।

इसके पश्चात हिंदी भाषा की महत्ता, गौरवपूर्ण विकास आदि पर सभा में उपस्थित कवियों और कवयित्रियों ने हिंदी विषय आधारित संदेशात्मक रचनाओं से ,इस कार्यक्रम को बहुत ही सफल और प्रभावी बना दिया अनिता अन्ना, आशा पांडे ओझा, सी पी जैन, मनीष सक्सेना, डा नितिन मेनारिया, सुभाष अग्रवाल ‘साकी’ डा मनोहर श्रीमाली, लक्ष्मी लाल खटीक, बंशीलाल लोहार,  प्रकाश तातेड़, संजय गुप्ता देवेश, सुनीता निमिष सिंह, गौरीकांत शर्मा, डा आशीष सिसोदिया, डा अशोक गुप्ता प्रो. विमल शर्मा ने काव्य पाठ किया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में बुक फॉर फ्रेंड्स कार्यक्रम आयोजित

आईसीएमएम के सीईओ रोहितेश धवन ने हिन्दुस्तान जिंक का दौरा कर, नवाचार और ईएसजी नेतृत्व की सराहना की

महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की 101वीं जयन्ती मनाई

मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

सिलीगुड़ी में नारायण कृत्रिम अंग माप शिविर

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू 3 को उदयपुर में

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भरा पानी, 6 घंटे बाद खुला जाम

कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां हो, कभी स्कूल जाना बंद मत करना - राज्यपाल बागड़े

हरिदासजी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण

मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका के सबसे उंचे पर्वत शिखर को किया फतह

प्रो. नामदेव, दलित लेखक संघ के 12वें अध्यक्ष चुने गये

आरएसएमएम पेनशनर ने निगम /बोर्ड मे भी आरजीएचएस की सीमा बढाने की मांग की