पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा द्वारा 185 सैन्य हॉस्पिटल में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा द्वारा 185 सैन्य अस्पताल में दो दिवसीय निशुल्क  चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर मिलिट्री हॉस्पिटल कर्नल यादवेंद्र सिंह यादव ने किया। पहला नेत्र चिकित्सा शिविर का 23 अगस्त को किया गया जिसमें डॉ. निशी, डॉ. करीना व उनकी टीम की भागीदारी रही। दूसरा शिविर जनरल मेडिसिन विभाग द्वारा 28 अगस्त को आयोजित किया गया जिसमें डॉ. अजय, डॉ. विनय, डॉ. वशिष्ठ, जयप्रकाश त्यागी, नरेंद्र पाठक वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ तथा टेक्निकल स्टाफ गोविंद व उनकी समस्त टीम की भागीदारी रही। शिविर में पिम्स की पूरी टीम ने 135  वीर सैनिक व उनके परिवार का बखूबी इलाज किया।


पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन अशीष अग्रवाल ने भारतीय सेना का आभार जताते हुए कहा कि हमारे हॉस्पिटल का ये सौभाग्य है कि भारतीय सेना का विश्वास हमारे डॉक्टरों व अत्याधुनिक मशीनरी पर है जिसके फलस्वरूप सेना की ओर से समय-समय पर निशुल्क कैंप लगाने का मौका हमें दिया जाता है। यह बहुत खुशी की बात है कि हमारा हॉस्पिटल देश की सेवा में कार्यरत सैनिकों का इलाज उच्च स्तरीय तकनीक के माध्यम से कर रहा है। इस कैंप के आयोजन में कॉर्डिनेटर जयप्रकाश त्यागी रेडियोलॉजी इंचार्ज व नरेंद्र पाठक की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के समापन पर कर्नल यादवेन्द्रसिंह यादव ने पिम्स की पूरी टीम का उपरना ओढ़ाकर कर बहुमान किया और पिम्म की पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए पिम्स प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts:

जिंक फुटबॉल अकादमी के राजरूप सरकार ने भारत के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 के क्वालीफाइंग में निभाई ...

‘कम्युनिकेशन टुडे : 25 वर्षों का शानदार सफर’ वृत्तचित्र ऑनलाइन लोकार्पित

संगीत के रंग, सुरों की महफिल : ‘भट्ट म्यूजिक विरासत’ में बिखरा ऑल टाइम सुपरहिट सुरों का जादू

हैंडी क्राफ्ट से लेकर मशीन क्राफ्ट तक सजा लघु उद्योग मेला

हास्य कवि डाड़मचंद ‘डाड़म’ की पांच पुस्तकें लोकार्पित

DS Group recognized for the Water Conservation initiative at Rajasthan

आचार्य महाप्रज्ञ का 103वां जन्म दिवस मनाया

राज्य सरकार करेगी अग्रणी कृषकों का सम्मान

Hindustan Zinc deploysIIoT-Powered Fleet Intelligence to increase mining efficiency

महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

एमपीयूएटी का भव्य 18वां दीक्षांत समारोह संपन्न

एमएमपीएस नई दिल्ली में 'राष्ट्रीय पुरस्कार' से सम्मानित