सांसद रावत के प्रयास लाए रंग

उदयपुर शहर में सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले जाने की कार्यवाही शुरू

मेवाड़ – वागड़ में निवासरत केंद्र सरकार के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 12 हजार से अधिक परिवार होंगे लाभान्वित

उदयपुर। केंद्र सरकार के सेवारत एवं सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।  सांसद डा. मन्नालाल प्रयासों से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने उदयपुर शहर में सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत सीजीएचएस एलोपैथिक वेलनेस सेंटर खोले  जाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। उदयपुर संभाग में निवासरत केंद्र सरकार के करीब साढ़े बारह हजार कर्मचारियों व पेंशनर्स के परिवार इस से लाभान्वित हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से उदयपुर शहर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजन समिति के अध्यक्ष बीएसएफ के सेवानिवृत्त कमांडेंट प्रहलाद सिंह झाला, डीके व्यास, आनंद सिंह परिहार आदि ने केंद्र सरकार के सेवारत व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पीड़ा रखते हुए सांसद डा. मन्नालाल रावत को बताया कि उदयपुर शहर जो कि चिकित्सा सेवाओं व अध्ययन के लिए मेडिकल हब बन चुका है, विश्व स्तर पर इसे टूरिस्ट सिटी के नाम से जाना जाता है। प्रतिवर्ष यहां लाखों की संख्या में देशी –  विदेशी पर्यटक आते हैं। इसके बावजूद यहां केंद्र सरकार का हेल्थ सेंटर तक नहीं है। जिससे  उदयपुर में उपलब्ध बेहतर चिकित्सा सेवाओं का उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा। वेलनेस सेंटर नहीं होने से उदयपुर के निजी चिकित्सालय व चिकित्सकों की उनसे संबद्धता नहीं है। इसका खामियाजा केंद्र सरकार के करीब साढ़े बारह हजार कर्मचारियों के परिवार जो कि इस जनजाति अंचल के उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व डूंगरपुर व सिरोही जिलों में निवासरत हैं भुगत रहे हैं। छोटे- मोटे उपचार या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में भी उन्हें अभी निकटतम ढाई सौ किलोमीटर दूर स्थित अजमेर या अहमदाबाद के वेलनेस सेंटर पंहुचना होता है, जहां से उनके रेफर की कार्यवाही होती है। 

पेंशनर्स की पीड़ा समझते हुए सांसद डा. मन्नालाल रावत ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा था कि पेंशनर्स व उनका अनुभव समाज की धरोहर है। लोकसभा के वर्तमान मानसून सत्र में ही वे उदयपुर शहर में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खुलवाने का भरपूर प्रयास करेंगे। इसके बाद सांसद रावत ने लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. जेपी नड्डा से भेंट कर उदयपुर में वेलनेस सेंटर की आवश्यकता बताते हुए तत्काल स्वीकृत करने की मांग थी। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य निदेशालय ने इस सेंटर को शुरू करने की कार्यवाही शुरू कर दी।

उदयपुर के साथ ही कर्नाटक के हुबली शहर, गोवा के वास्को-डी-गामा शहर,उड़ीसा के संबलपुर शहर, केरल के कोल्लम शहर, बैंगलोर के सहकमागर (एक्सटेंशन काउंटर के स्थान पर) में यह वेलनेस सेंटर खोले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इन शहरों के अतिरिक्त निदेशकों से उस शहर के अग्रणी बैंकों से आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों ( सीजीएचएस लाभार्थियों)की संभावित संख्या की जानकारी मांगी है। उन्हें यह जानकारी तत्काल केंद्रीय स्वास्थ्य निदेशालय को भिजवाने को कहा गया है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

Hindustan Zinc Achieves New BIS Certification for its Zinc Base Alloy; Champions Innovation During W...

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की 51वीं वार्षिक आम बैठक

प्रारंभिक बाल देखरेख संबंधी प्रस्तावों को प्राथमिकता से पारित करवाने समुदाय आगे आए

वेदांता द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित जयगढ़ किले मे जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित

तेरापंथ युवक परिषद की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

उदयपुर के बाद अब वेदांता पूरे देश में अपने ग्रासरूट फुटबाल डेवलपमेंट प्रोग्राम को फैलाने की तैयारी म...

वनों की कटाई, शहरीकरण और औद्योगीकरण के चलते प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो रहा है : जितेंद्र म...

'घर-घर भोजन' की निःशुल्क सेवा शुरू

शिया दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिं...

Hindustan Zinc empowers nearly 30,000 Individuals in India through Sports Initiatives

वर्षीतप महान संकल्प की सिद्धि : शासनश्री मुनि सुरेशकुमार