नारायण सेवा संस्थान आत्मीय स्नेह संगम व नाथद्वारा दर्शन

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित सेवा महातीर्थ में रविवार को संस्थान सहयोगियों एवं शाखा संयोजकों का दो दिवसीय ‘आत्मीय स्नेह संगम एवं नाथद्वारा दर्शन’ कार्यक्रम आरंभ हुआ । देश के विभिन्न राज्यों से आए सेवा-सहयोगियों ने प्रातः नि:शुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग तथा कैलीपर लगवाने आए दिव्यांगों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इसके बाद संस्थान संस्थापक पद्मश्री अलंकृत कैलाश ‘मानव’ व श्रीमती कमला देवी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजन का शुभारंभ किया।  विशिष्ट अतिथि शशि मोहन शर्मा जयपुर, नीरज अग्रवाल मेरठ, हीरालाल सुथार पाली और लालचंद पाटीदार मंदसौर थे। नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने नारायण वंदना प्रस्तुत की। संस्थापक कैलाश ‘मानव’ ने सेवा-सहयोगियों, दानदाताओं एवं शाखा संयोजकों का स्वागत करते हुए संस्थान के 40वें सेवा वर्ष पर शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया। निदेशक वंदना अग्रवाल ने दिव्यांग एवं निर्धनजन के लिए नि:शुल्क चिकित्सा, शिक्षा, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, कृत्रिम अंग-कैलीपर एवं पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी। 

निदेशक पलक अग्रवाल ने हादसों में हाथ-पैर खोने वाले व पोलियोग्रस्त उन दिव्यांगजन से मिलवाया जिनकी हाल ही सर्जरी हुई और कृत्रिम अंग प्राप्त कर गतिमान हुए। संचालन महिम जैन ने किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या हुई। मुखबधिर बच्चों द्वारा तैयार हस्तशिल्प की स्टॉल पर खरीदारी भी की। सोमवार प्रातः सभी सेवा-सहयोगी बसों द्वारा नाथद्वारा के लिए प्रस्थान कर श्रीनाथजी के दर्शन कर अपने गंतव्य के लिए पुनः प्रस्थान करेंगे।

Related posts:

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

जागृत हनुमानजी को धराया जाएगा छप्पन भोग

उदयपुर में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, मंगलवार को मिले 403 रोगी

मनसुख हिरण हत्याकांड की एनआईए, सीबीआई से जांच की मांग

Hindustan Zinc provides Vaccination Van to Medical Health Department at Udaipur

जावर में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित 65वीं जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

Hindustan Zinc Joins Forces with CIAH to Distribute Free Seed Kits to Samadhan Farmers

जिंक पर्यावरण संबंधी बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिए सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत

राजस्थान से लेकर मुंबई तक 'सागवान' का जलवा, रीयल सिंघम ने पहले दिन तोड़े कई रिकॉर्ड

देबारी फायर सेफ्टी की तत्परता से टली बड़ी घटना

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण