फेडकुटा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर प्रो तीर्थंकर का अभिनंदन

दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव और हिंदू कालेज में आचार्य प्रो बिमलेंदु तीर्थंकर को फेडकुटा के सचिव बन जाने पर अभिनंदन किया गया। प्रो तीर्थंकर शिक्षकों के अखिल भारतीय संगठन फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज टीचर्स के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। वेंकटेश्वर कालेज के प्रो रामकिशोर यादव ने बताया कि शिक्षक हित में सदैव संघर्षरत रहे प्रो तीर्थंकर के व्यक्तित्व में अकादमिक योग्यता और संगठनधर्मिता का अपूर्व समन्वय है। श्यामलाल कालेज के प्रो समरेंद्र कुमार ने व्यावसायिकता के खतरों के बीच उच्च शिक्षा को बचाने के लिए प्रयासरत रहने वाले शिक्षक नेताओं में तीर्थंकर की भूमिका की सराहना की। राजधानी कालेज के प्रो राजेश झा ने कहा कि प्रो तीर्थंकर ने लगातार दूसरी बार दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव जीतकर शिक्षक समुदाय में गहरी विश्वसनीयता अर्जित की है जिसका सुपरिणाम फेडकुटा का दायित्व है।
प्रो तीर्थंकर को अग्रसेन कालेज के प्रो टी एन ओझा, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के डॉ प्रेमचंद, राजधानी कालेज के डॉ आनंद प्रकाश, हिंदू कालेज की प्रो सीमा दास, प्रो रचना सिंह, डॉ पल्लव , डॉ नीलम सिंह सहित अनेक शिक्षकों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
प्रो तीर्थंकर ने कहा कि उनके प्रति दर्शाए गए विश्वास को बनाए रखने के लिए वे हर संभव प्रयत्न करेंगे। शिक्षा के पवित्र परिसर में व्यावसायिकता और दोहरे आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है।
ज्ञातव्य है कि देश के प्रतिष्ठित हिंदू कालेज में लगभग दो दशकों से अध्यापन कर रहे प्रो तीर्थंकर ने पटना विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा अर्जित कर शिक्षक आंदोलन में निरंतर अपना योगदान किया है। वे हिंदी के अध्येता और आलोचक भी हैं जिनके आलेखों का प्रकाशन उच्च स्तरीय पत्रिकाओं में होता रहा है। भक्तिकाल और सिनेमा के विशेषज्ञ प्रो तीर्थंकर का जुड़ाव इग्नू से भी बना हुआ है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

Motorola launches edge 70 in India

वीआईएफटी में मुंशी प्रेमचंद के नाटक ‘बड़े भाई साहब’ के मंचन से क्रिएटिव वीक सम्पन्न

हिंदुस्तान जिंक की चार खदानों को ए सूची श्रेणी के तहत 5-स्टार रेटिंग

2475 PACS/Coop Societies get initial approval to operate Jan Aushadi Kendras: Amit Shah

Breathe life into your furniture with hassle-free magic of Fevicol Relam

मुख्यमंत्री ने सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

उदयपुर में 9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन प्रारंभ

नारायण सेवा का 39वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह 25-26 को

ऋतेश्वरजी महाराज ने भारत के 2047 तक विश्वगुरु बनने के दृष्टिकोण साझा किये

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोज...

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित