गीता क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह पूर्वक दिए जवाब, डीपीएस आया प्रथम

उदयपुर : बलीचा स्थित एसकेबी ग्लोबल स्कूल में गीता पर अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण में बच्चों को गीता पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। द्वितीय चरण में बच्चों ने गीता के श्लोक प्रस्तुत किए और उसका अर्थ बताया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुसुम भटनागर में बताया कि दोनों चरणों के योग के आधार पर शीर्ष पांच टीमें अंतिम क्विज चरण में पहुंची। क्विज राउंड में गीता पर सामान्य जानकारी पर एक राउंड, गीता के अध्यायों और श्लोक की संख्या पर आधारित राउंड, विभूति योग पर राउंड और रैपिड फायर राउंड रखे गए। प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल प्रथम, एसकेबी ग्लोबल स्कूल द्वितीय और सेंट्रल अकादमी सेक्टर 5 तृतीय स्थान पर रहे। आदिनाथ स्कूल और मीकाडो किड्स स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यापीठ के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर बी. पी. भटनागर ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आज गीता का महत्व हमारे जीवन में बढ़ता जा रहा है, यहां तक की आईआईएम जैसे प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में भी गीता का गहन अध्ययन करवाया जा रहा है। निर्णायक चित्तौड़गढ़ के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश पालीवाल, गीता व्रती एवं पूर्व अध्यापिका श्रीमती सुशीला लाहोटी और संस्कृत भारती विद्वत परिषद प्रमुख डॉ. रेनू पालीवाल थी। क्विज मास्टर की भूमिका में महिमा चौबीसा और कल्पना परमार थी। कार्यक्रम का संचालन नवनीत भट्ट और गोपाल कनेरिया ने किया जबकि धन्यवाद की रस्म संस्था सचिव डॉ. आदेश भटनागर ने निभाई।

Related posts:

चंदा सुहालका ओबजर्वर नियुक्त

Hindustan Zinc launches passenger EVs for employees to reduce carbon footprint

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सोलर लैम्पों के संग्रह से "सूर्य' की सबसे बड़ा आकृति बनाकर गिनीज बुक ऑफ...

पिम्स उमरड़ा का पिम्स सिटी हॉस्पिटल उदयपुर शहर में, 31 अक्टूबर तक ऑफर

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

जिंक स्मेल्टर देबारी एवं जावर माइंस द्वारा किसान दिवस का आयोजन

Hindustan Zinc Partners with Epiroc to Advance Digital Safety Technologies in Mining

नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर रहे ताकि लोकप्रिय स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित कर सकें : शेखावत

वेदांता द्वारा जयपुर के प्रतिष्ठित जयगढ़ किले मे जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल आयोजित

गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल आफ नर्सिंग मे विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2024 के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोज...

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक