गणतंत्र दिवस 2026 में 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 11 कैडेट्स बढ़ाएंगे राजस्थान का मान

उदयपुर। 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के 11 होनहार कैडेट्स आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 2026, नई दिल्ली में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लेकर राजस्थान का गौरव बढ़ाएंगे। यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन और कठोर चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करने का परिणाम है।
6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागुर ने बताया कि कर्तव्य पथ परेड में कैडेट कॉर्पारल राजवीर सिंह चुण्डावत और कैडेट कॉर्पारल देवराज सिंह कदमताल करते नजर आएंगे। ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में कैडेट कॉर्पारल सुजल पालीवाल चयनित हुए हैं। प्रधानमंत्री रैली में सीडब्ल्यूओ देवेश पंवार सहभागिता निभाएंगे। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीडब्ल्यूओ नन्दंनी नागदा, सीडब्ल्यूओ हार्दिक सिंह राणा, कैडेट याशिका पानेरी और कैडेट गोहर वर्मा अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके साथ ही सीएसयूओ लोकेन्द्र सिंह, कैडेट कॉर्पारल हर्षमिता मेनारिया और कैडेट सार्जेंट दिव्यानि साहु को “बेस्ट कैडेट” श्रेणी में चयनित किया गया है, जो स्क्वाड्रन के लिए विशेष सम्मान की बात है। श्री डागुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “कैडेट्स ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ यह मुकाम हासिल किया है। यह स्क्वाड्रन की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था और टीमवर्क का प्रमाण है।”

Related posts:

18 years old flagship campaign of ‘Say No to Dowry’ initiated by NSS

जलवायु के प्रभाव को सीमित करने के लिए स्थानीय स्तर के प्रयास की आवष्यकता

स्विगी ने उदयपुर में की ‘बोल्ट’ सर्विस की शुरुआत

पूर्व भारतीय फुटबाॅलर क्लाइमेक्स लॉरेंस ने किया 44 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम हिंद जिंक फुटबॉल टू...

प्रत्येक माता नवजात को सही पोजीशन में स्तनपान कराए : डॉ. सरीन

सौरभ कोठारी बने आईटीटीए राजस्थान के कार्यकारी समिति सदस्य

सिटी पैलेस उदयपुर में बहुरुपिया कला का हुआ प्रदर्शन

प्रोबिल्ट इंडस्ट्री का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जिंक स्मेल्टर देबारी में 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह आयोजित

विश्व जल दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

महावीर युवा मंच द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत