रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

उदयपुर। भारत के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मध्य राजमहल उदयपुर में शिष्टाचार भेंट हुई।
उदयपुर यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजमहल उदयपुर पहुँचने पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात पर दोनों के मध्य देश के विभिन्न विषयों और वर्तमान वैश्विक राजनीति पर लगभग आधा घंटा चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने इस विशेष यात्रा के दौरान मेवाड़ सेे देश को मिले योगदान और महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया। इस अवसर पर डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अपने परिवार श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़, मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़, प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ और हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सम्मान पूर्वक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts:

युवा रक्तदान के प्रति जन-जन को जागरुक कर इस पुनीत पहल को गति प्रदान कर मानव कल्याण का कार्य करें : ड...

एआईसीसी मेंबर दिनेश खोडनिया का समाजों और संस्थाओं ने किया भव्य अभिनंदन

वीआईएफटी में दीपावली महोत्सव आयोजित

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

जल जीवन मिशन के बंद पड़े कार्यों को शीघ्र शुरू करें- जिला कलेक्टर पोसवाल

स्वावलंबन की सखी महिलाओं के बढ़ते कदम, बैंक द्वारा 1 करोड की ऋण सुविधा

नारायण सेवा संस्थान के 44 वें दिव्यांग सामूहिक विवाह का समापन

नगर निगम अधिशासी अभियंता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा

संगमानंद को मोहन आलोक साहित्य सम्मान

Hindustan Zinc champions cutting-edge zinc product portfolio at Galvanizing Conference in Malaysia

इंदिरा इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म "तुमको मेरी कसम" 21 मार्च को होगी वर्ल्डवाइड...