राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

उदयपुर : श्रमण संस्कृति के गौरव, आध्यात्मिक चेतना और कालबोध की वैज्ञानिक परंपरा को समर्पित ‘गुरु पुष्कर–देवेंद्र जैन कैलेंडर 2026’ का भव्य लोकार्पण चंडीगढ़ स्थित राजभवन (लोक भवन) में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस विशिष्ट जैन कैलेंडर का प्रकाशन श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय, उदयपुर द्वारा किया गया है, जिसका लोकार्पण श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि, डॉ. द्वीपेंद्र मुनि, एवं डॉ. पुष्पेंद्र मुनि के सान्निध्य में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया गया ।
राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रकाशन केवल धार्मिक उपयोग तक सीमित नहीं रहते, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उपाध्याय पुष्कर मुनि और आचार्य देवेंद्र मुनि के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। संस्कृति, संस्कार और समय-चेतना—इन तीनों का संतुलन ही समाज को सुदृढ़ बनाता है।
सलाहकार दिनेश मुनि ने कहा कि काल की शुद्ध गणना, संयमित जीवन और पर्वों का अनुशासित पालन ही जैन जीवनशैली की आत्मा है, और यह कैलेंडर उसी अनुशासन का सशक्त माध्यम है। डॉ. द्वीपेंद्र मुनि ने कैलेंडर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि जैन श्रावक-श्राविकाओं के लिए एक संपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक मार्गदर्शिका है। कैलेंडर में भगवान महावीर निर्वाण संवत, विक्रम संवत, शक संवत, दैनिक तिथि, जैन पंचकल्याणक पर्व, श्रमण संघ पर्व, लौकिक एवं राष्ट्रीय पर्व की तिथियों, पाक्षिक पक्खी पर्व, पच्चखान मार्गदर्शिका सहित विभिन्न जानकारी है।
इस अवसर पर शिवकुमार बागरेचा, मुकेश सांड (जैन) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, श्रावक-श्राविकाएँ एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस उपयोगी, तथ्यपरक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध कैलेंडर के प्रकाशन पर हर्ष व्यक्त किया तथा इसे समाज के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ बताया।

Related posts:

बच्चों, वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और मांसाहारियों को है कोरोनो वायरस से ज्यादा खतरा : डॉ. संदीप भटनाग...

2030 तक भारत में रिन्यूएबल ऊर्जा और बैटरी तकनीक में जिंक के उपयोग से बढेगी मांग

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप

प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने बदली किसानों की किस्मत

प्रो. भाणावत एवं डॉ. सोनी का अनुसंधान पत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन — संस्कार भवन हुआ सजकर तैयार, 800 महिलाएं एक साथ करगी चन्द्र ...

पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को मिलेगा पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण

पंचकर्म चिकित्सा शिविर का सफल समापन, रोगियों को मिली अद्भुत राहत

Hindustan Zinc making Udaipur a greener city

2-year-old undergoes living donor Liver Transplant at CIMS

TAFE cultivates 100,000 acres free for small farmers during COVID-19