अजमेर मंडल के उमरा व श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित

उदयपुर : अजमेर मंडल पर सभी स्टेशनों पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में लगातार वृद्धि की जा रही है| इसी कड़ी में अजमेर मंडल के उमरा एवं श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित किया गया है | इससे अब इन स्टेशनों के यात्री भी अपनी यात्रा के अनुसार यात्री सही ट्रेन और कोच तक असानी से पंहुच सकेंगे|


मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के उमरा एवं श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम को सफलतापूर्वक चालू किया गया। यह प्रणाली उन स्टेशनों पर स्थापित की जा रही है जहाँ चार या उससे अधिक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। उमरा स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम डिस्प्ले प्लेटफार्म संख्या एक पर 25 , प्लेटफार्म संख्या दो पर 24 तथा प्लेटफार्म संख्या तीन पर 24 लगाए गए हैं, इसके अतिरिक्त 3 सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड एवं 4 एट ए ग्लांस डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किए गए हैं। वहीं शामलाजी रोड स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3 पर 25-25 कोच गाइडेंस सिस्टम डिस्प्ले, साथ ही 4 सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड एवं 3 एट ए ग्लांस डिस्प्ले बोर्ड स्थापित कर कार्यान्वित किए गए हैं। इस परियोजना के अंतर्गत कुल 11 स्टेशनों में से अब तक 9 स्टेशनों पर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष हरिपुर एवं नाना स्टेशनों पर प्लेटफार्म विस्तार का कार्य प्रगति पर होने के कारण वहाँ इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम का कार्य आगामी चरण में पूरा किया जाएगा। हाल ही में अजमेर मंडल के 7 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली स्थापित की गई थीl मंडल के जावर, जयसमंद, सेमारी, रिखबदेव, बिच्छीवाड़ा, सेन्दड़ा एवं स्वरूपगंज स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली स्थापित की गई थी l यह कार्य वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रामअवतार मीना के नेतृत्व में संपन्न किया गया । इससे यात्रियों को अपनी ट्रेन और कोच तक पहुंचने में आसानी के साथ साथ ट्रेन से संबंधित अन्य सूचनाएँ भी आसानी से प्राप्त हो सकेंगी। इस सुविधा के पश्चात सभी यात्रियों को इन स्टेशनों पर कोच पोजिशन, ट्रेनों की आवागमन की पूर्ण सूचना विजुअल रूप से प्राप्त होगी।

Related posts:

JK TYRE DEVELOPS PCR TYRE WITH80% SUSTAINABLE, RECYCLED & RENEWABLE MATERIAL

डॉ. कुदाल सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

सात दिवसीय तम्बाकू निषेध जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

नव नियुक्त अधिकारियों का सम्मान

ब्रांड आइडिया बेहतर रोजगार, उद्यमिता अवसरों के स्मार्ट समाधान के रूप में ‘नेटवर्किंग’ को पेश किया

कांसेप्चुअल फ्रेमवर्क ऑफ ब्लॉक्चेन अकाउंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 को

कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए वेदांता ने अपने योगदान को बढ़ाकर 201 करोड़ किया

हमारी संस्कृति विश्व में सर्वाेपरिः एडीजे कुलदीप शर्मा

अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

हिन्दुस्तान जिंक ने इलेक्ट्रिक बल्कर फ्लीट को हरी झंडी दिखाई, ग्रीन लॉजिस्टिक्स के विजन को मजबूती

राजस्थान में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, 11 मंजिला है हॉस्पिटल

सिग्निफाई ने उदयपुर में 5 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को रौशन किया