गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित

उदयपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेकसिटी प्रेस क्लब की ओर से शुभ मंगल रिसोर्ट में पत्रकार परिवारों के लिए सांस्कृतिक संध्या व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। घनश्याम सिंह राव पिछले करीब 22 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने इन न्यूज़ वर्तमान (उदयपुर न्यूज) में लंबे समय तक सेवाएं दीं, इसके बाद एटीएन न्यूज और पल-पल राजस्थान से जुड़े रहे। वर्तमान में वे द मेवाड़ पोस्ट एवं चैनल 9 न्यूज में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी रहे। कार्यक्रम में राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत, विधायक ताराचंद जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Creative from India to the World