साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर : साई तिरुपति विश्वविद्यालय उमरड़ा उदयपुर  में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों सहित विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज परिसर में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत नाहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों एवं देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में NSS की सभी इंचार्ज की सक्रिय भागीदारी रही। नर्सिंग कॉलेज के इंचार्ज विकास कुमार दाधीच के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान महात्मा गांधी एवं देश के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा गांधीजी एवं देश के शहीदों पर निबंध एवं कविताओं का पाठ भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की समस्त जानकारी विश्वविद्यालय के NSS सेल के कार्यक्रम समन्वयक दीपक तेली द्वारा दी गई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ हुआ।

Related posts:

प्रो. भाणावत एवं डॉ. सोनी का अनुसंधान पत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1500 से अधिक विद्यार्थी

पत्रकार प्रतापसिंह का बडग़ांव उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

खोड़निया द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम में महिला टीम का उत्साहवर्धन

उदयपुर में राजस्थान का पहला जामुन, सीताफल व आंवला प्रोसेसिंग इंक्यूबेशन सेंटर शुरू

Walkathon Celebrates Success Stories of Knee Replacement Patients Using Robotics Technology

HDFC Bank Expands SME Payment Solutions with Launch of Business Credit Card Series for Self-Employed...

निर्जरा भावना, बोद्धि दुर्लभ भावना, धर्म भावना तथा लोक भावना पर कार्यशाला

Eva Women's Hospital, Dr. Dipak Limbachiya, has achieved a significant academic milestone

उदयपुर में, 2 ऑथोराइज्ड डीलरशिप से पाइये टाटा मोटर्स का “कीज़ टु सेफ्टी” पैकेज

ZINC FOOTBALL ACADEMY’S KAIF AND PREM SELECTED FOR INDIA TEAM IN THE AFC UNDER-17 ASIAN CUP QUALIFIE...

उदयपुर में शुक्रवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित