दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन

उदयपुर : दर्शन डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में बी.डी.एस. 2020 बैच और एम.डी.एस. 2022 बैच के छात्रों के लिए भव्य स्नातक समारोह का आयोजन किया गया, जो हर्षोल्लास और गौरव के भावों से भरपूर रहा। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि जे पी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ कैलाश सोडानी, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं कॉलेज ट्रस्टी डॉ. जे.के. तायलिया, मुख्य सलाहकार एन एस खमेसरा, प्रधानाचार्य डॉ. विकास पुनिया, उप-प्रधानाचार्य डॉ. रविकिरण गौड़ा, तथा संकाय सदस्यगण उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि जे पी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी एवं अपने 40 साल के करियर का अनुभव साझा किया। उन्होंने युवा चिकित्सकों को समाज के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ कैलाश सोडानी ने अपने बहुमूल्य अनुभव साझा करते हुए छात्रों को निरंतर प्रयासरत रहने और सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम और समर्पण का महत्व समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम अध्यक्ष एवं कॉलेज ट्रस्टी डॉ. जे.के. तायलिया ने अपने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक विचारों से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उनमें नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास का संचार किया। उनके विचारों ने विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाया और उन्हें जीवन में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी।
समारोह में पी.जी. डायरेक्टर डॉ. रूचि अरोरा ने विद्यार्थियों को हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाई, जिससे वे अपने चिकित्सा पेशे के प्रति निष्ठावान और मानव सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लें। इस गौरवपूर्ण आयोजन में छात्रों के अभिभावकों सहित 400 से अधिक लोग उपस्थित रहे। अपने माता-पिता और गुरुजनों की उपस्थिति में डिग्री प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए एक भावनात्मक और गर्वपूर्ण क्षण रहा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विकास पुनिया ने उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए घोषणा की कि बी.डी.एस. में प्रथम स्थान एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब डॉ. विधि राठौड़ को प्राप्त हुआ, जबकि एम.डी.एस. में प्रथम स्थान डॉ. स्वर्णेन्द्र नाग (डिपार्टमेंट ऑफ कन्सेर्वटिव एवं एंडोडोंटिक्स) ने हासिल किया।
समारोह का आयोजन मुख्य संयोजक डॉ. रविकिरण गौड़ा और विशिष्ट संयोजक डॉ. लकित चतुर्वेदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रों को भावभीनी विदाई दी, उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल करियर की कामना की।

Related posts:

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 सम्पन्न

साध्वीश्री हेमवतीजी मा.सा. को श्रद्धा सुमन अर्पित

स्मार्ट विलेज इनिशिएटिव में मदार गाँव है सर्वश्रेष्ठ : राज्यपाल

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया थर्ड नेशनल फिजिकल डिसअबिलिटी टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप-2023 की ट्रॉफी का...

नारायण सेवा संस्थान देशभर में दिव्यांग सेवा को नई ऊंचाइयां देगा : कैलाश ‘मानव’

उदयपुर में शुक्रवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर श्रीमाली का नागरिक अभिनंदन

महाराणा भूपालसिंह की 140वीं जयन्ती मनाई

कानोड़ मित्र मंडल का दीपावली मिलन समारोह 19 को

मुख्यमंत्री की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

Hindustan Zinc organizes summer camp under its Shiksha Sambal Initiative

जिंक द्वारा सीसी रोड और पेयजल की सौगात पाकर खुश हुए ग्रामीण