उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल (07 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

उदयपुर : रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी- श्रीमातावैष्णादेवी कटरा- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09603, उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा 02.10.24 से 13.11.24 तक (07 ट्रिप) उदयपुर सिटी से बुधवार को 01.50 बजे रवाना होकर गुरूवार को 06.35 बजे श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा – उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा 03.10.24 से 14.11.24 तक (07 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा से गुरूवार को 10.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 13.55 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर, नवलगढ, झुंझुनू, चिडावा, सुरजगढ, लोहारू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, धुरी, लुधियाना, जालन्धर कैंट व जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 21 डब्बे होंगे।

Related posts:

संविधान दिवस पर बाल-संवाद

हिंदुस्तान जिंक ने कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपनी तरह का पहला एआई सोल्यूशन लागू किया

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

तेरापंथ महिला मंडल का वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ श्राविका वर्धापन समारोह

Hindustan Zinc Plants 5,000 Saplings to Support Baghdarra Crocodile Conservation Reserve

Nexus Celebration Announces Republic Day Sale from January 24 to 26

Hindustan Zinc Wins ‘Company with Great Managers’ Award for Two Consecutive Years

VEDANTA ROLLS OUT VACCINATION PROGRAM FOR EMPLOYEES, FAMILIES

उदयपुर में रिकॉर्ड 5230 जांचों में 1452 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम 3 मई को

प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति के पदाधिकारी ने ली शपथ