डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

पीएम मोदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच आधे घंटे तक हुई मुलाकात
उदयपुर।
मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मंगलवार को सपरिवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच संसद भवन में आधे घंटे से भी अधिक समय तक हुई, मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के पुरोधा बप्पा रावल से लेकर महाराणा सांगा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जैसे वीरों की राष्ट्र भक्ति, आदर्श जीवन मूल्यों को भारत की धरोहर और प्रेरणा पथ बताया।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेवाड़ (राजमहल उदयपुर) आने का न्यौता दिया, जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह के प्रति अपनत्व प्रकट किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगतिशील सशक्त भारत की दुनिया में स्थापित नई पहिचान के लिए शुभकामनाएं संप्रेषित कीं। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर उड़ीसा में भाजपा सरकार के डिप्टी सीएम और पटना-बालांगीर रियासत के महाराजा कनकवर्धन सिंह देव, सासू माँ भाजपा से पांच बार सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़, सुपुत्र हरितराज सिंह मेवाड़, सुपुत्री मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ मौजूद थे।

Related posts:

वेदांता लिमिटेड ने हिंदुस्तान जिंक के सीर्इओ सुनील दुग्गल को वेदांता का अंतरिम सीर्इओ नियुक्‍त किया

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने जावर में शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान

पचोली के चौदह बच्चों का राज्यस्तर पर चयन

आयुर्वेद महाविद्यालय में वेदारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने किए 14 साल पूरे

पिम्स हॉस्पिटल में ह्रदय की गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन

आसियान-भारत संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया

खान सुरक्षा महानिदेशालय, उदयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में, हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइन्स में 49वें ...

Flipkart introduces an all-new competitive and simplified rate card policy to enhance the seller exp...

शारीरिक दिव्यांगता को प्रगति में बाधक न बनने दे - प्रशांत अग्रवाल

केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन

Hindustan Zinc’s Zawar Group of Mines host one day Technical Workshop on Ground control of Undergrou...