उदयपुर। राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के उपलक्ष्य में साई तिरुपति विश्वविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को आकाशवाणी उदयपुर में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर विजेताओं का साक्षात्कार लिया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में संजना अग्रवाल, फैसल खान, अर्जुन जाट एवं कृष्णपाल सिंह राठौड़ विजेता रहे। आकाशवाणी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रेडियो प्रसारण, जनसंचार एवं बदलते मीडिया परिदृश्य की जानकारी दी तथा उन्हें सम्मानित किया।
साई तिरुपति विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में डॉ. गीतांजलि शर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) सेल से दीपक तेली उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

