लेकसिटी में आएंगे क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, शुभम गड़वाल

  • रॉकवुड्स ब्लेङ्क्षजग स्ट्राइकर क्रिकेट कप होगा 21 से 28 फरवरी तक
  • कूकाबुरा गेंद से खेले जाएंगे डे-नाईट मैच

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में इस महीने में भारतीय क्रिकेट टीम से लेकर आईपीएल तक के कई खिलाड़ी यहां आ रहे हैं। उदयपुर में होने वाले क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में आयोजन अध्यक्ष सुनील लढ्ढा, आयोजन सचिव विवेक घई सहित उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्यराजसिंह मेवाड़, यूडीसीए सचिव मनोज चौधरी, उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा एवं सीए मनीष अग्रवाल ने दी।
दीपक शर्मा ने बताया कि उदयपुर शहर में 21 से 28 फरवरी 2026 तक रॉकवुड्स ब्लेजिंग स्ट्राइकर क्रिकेट कप होने जा रहा है। उदयपुर के शिकारवाड़ी ग्राउंड पर टी-20 क्रिकेट कप में डे/नाइट (दिन-रात) के मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें प्रमुख रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, धु्रव जूरेल, पवन नेगी के साथ आईपीएल खिलाड़ी मंगेश यादव, शिवम सिंह, प्रियांश आर्य, आर्यन जोहेल, शुभम गड़वाल के आने की संभावना है।
आठ टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी :
विवेक घई ने बताया कि कुल 8 टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेगी और प्रत्येक टीम में 3 आईपीएल खिलाड़ी और 5 रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी होना अनिवार्य होगा। टीमों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक समूह में 4 टीमें शामिल होगी और प्रत्येक समूह से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपयोग ली जाने वाली कूकाबुरा गेंद से टूर्नामेंट खेले जाएंगे।
प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे :
विवेक घई ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन दो मैच होंगे। इसमें पहला मैच दिन में होगा और दूसरा मैच नाइट में होगा। दूधिया रोशनी के बीच नाईट मैच को लेकर भी खास प्रबंध किए जाएंगे।
खिलाडिय़ों को रंगीन ड्रेस (किट) देंगे :
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को रंगीन ड्रेस (किट) दिए जाएंगे। विजेता टीम को 10,00,000 (दस लाख) और उप विजेता टीम को 5,00,000 (पांच लाख) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक की दो खदाने देश की पहली ग्रीनको प्रमाणित खदान

LG Electronics hosts grand finale of All India K-Pop Contest 2023

डॉ औदीच्य का धन्वंतरि सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य पर आधारित व्याख्यान

नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने एशिया के सबसे बड़े सीएसआर मंच पर रखे विचार

नारायण सेवा संस्थान का विशाल शिविर

अंतर्राष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन भारत में हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में जिंक कॉलेज का आयोजन करेगा

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की वेदियों का निर्माण पूर्ण

एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लि. के शुद्ध लाभ में 17.32 प्रतिशत की वृद्धि

International Zinc Association, along with Hindustan Zinc Limited sign an MoU with Maharana Pratap U...

ZINC FOOTBALL SCHOOLS RESUME GRASSROOTS TRAINING IN ZAWAR

श्री अयोध्याजी से पहुंचे पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत

प्रतिष्ठित 29वें भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार