उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देवराज के परिवार से की मुलाक़ात, बँधाया ढाढ़स

सरकार की ओर से 8 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि भी सौंपी
उदयपुर।
प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अपनी दो दिवसीय उदयपुर यात्रा के तहत शुक्रवार सुबह दिवंगत छात्र देवराज मोची के घर पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री ने उदयपुर के खेरादीवाड़ा स्थित स्व. देवराज के घर पर पहुंच दिवंगत की तस्वीर पर पुष्पांजलि की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत छात्र के परिवारजन को ढाढ़स बंधाया और कहा कि राज्य सरकार आपके साथ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत छात्र के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 8 लाख रुपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई और जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि परिजनों को सरकार की तरफ से हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जावे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, समाजसेवी प्रमोद सामर, रविन्द्र श्रीमाली, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, गजपालसिंह राठौड़, पार्षद शिल्पा पामेचा आदि भी मौजूद रहे

Related posts:

वर्षों बाद पत्र सामने आना षड्यंत्र का हिस्सा : पुनिया

हिंदुस्तान जिंक द्वारा प्ले ग्राउण्ड का शिलान्यास

विमुक्ति यात्रा : दंत छात्रों को नशा मुक्ति की दिशा  में जागरूक करने की पहल

भारतीय ज्ञान परपंरा का उपयोग कर बढ़ाएं बच्चों की बौद्धिक क्षमता - राज्यपाल

ग्रामीण प्रतिभाओं को दक्ष बना रहा हिन्दुस्तान जिंक

ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान परमोपयोगी

भूपेंद्र कुमार चौबीसा को ज्योतिषाचार्य पंडित स्व. नंदकिशोर शर्मा साहित्य लेखन पत्रकारिता सम्मान

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के लिए प्रेरणात्मक ओरिए...

Hindustan Zinc achievesIntegrated ISO Systems certification for its IT Systems

वेदांता बडे पैमाने पर पीपीई के उत्पादन में सक्षम

जिंक फुटबॉल अकादमी के तीन खिलाड़ी राजस्थान संतोष ट्रॉफी टीम में शामिल

शाही शादी में शामिल होने बॉलीवुड-हॉलीवुड के कलाकारों का उदयपुर पहुंचना शुरू