पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 : जीसीए ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली चैलेंजर्स को तीन रन से दी मात

आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा की शतकीय पारी भी नहीं दिला सकी जीत
उदयपुर।
पैसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में जीसीए ने दिल्ली चैलेंजर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से परास्त कर दिया। दिल्ली चैलेंजर्स टीम के आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा की शतकीय पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी।
दोपहर बाद खेले गए मुकाबले में जीसीए की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 242 रन बनाए। इसमें सौरव चौहान ने 26 बॉल में 63, हर्षल ने 20 बॉल में 64 रन का योगदान दिया। रवि बिश्नोई ने पांच बॉल में 18 रन का योगदान दिया। दिल्ली चैलेंजर्स की टीम के प्रशांत भाटी ने तीन, यश चौधरी ने तीन विकेट झटके। जवाब में दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने तेज शुरूआत दी। आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा ने मात्र 43 बॉल पर छह छककों व 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाए,लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में असफल रहे। हर्षल ने तीन विकेट लिए।


इससे पहले सुबह खेले गए मुकाबले में बालाजी कंस्ट्रक्शन की टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब मेंं उदयपुर लेक सिटी वॉरियर की टीम ने महिपाल लोमरोर की आतिशी 17 बॉल में सात छक्कों व दो चौकों की मदद से मात्र 8.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित कर लिया। बालाजी कंस्ट्रक्शन की टीम के राहुल खंडेलवाल ने दो विकेट लिए। फील्ड क्लब मैदान पर अपने चहेते आईपीएल खिलाडियों को नजदीक से देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा थी। युवाओं में अलग ही जोश देखता बन रहा था। चौकों और छक्कों की बरसात के बीच लगातार हूटिंग भी चलती रही।

Related posts:

नारायण सेवा में तुलसी विवाह

जिला जिम्नास्टिक्स संघ उदयपुर की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न

महाराणा कर्णसिंह सिंह की 439वीं जयन्ती मनाई

जगुआर लैंड रोवर द्वारा वार्षिक हॉलीडे सर्विस कैम्प की घोषणा

इतिहास में पन्नाधाय का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता - राजनाथ सिंह

Hindustan Zinc kicks off #GiveYourselfAChance campaign

HDFC Bank inaugurates 60 Banking Outlets pan-India, run by VLE’s across RBI notified Unbanked Rural ...

राजस्थान विद्यापीठ - 85 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

दिव्यांगजन समाज के विकास में भागीदार बनें, भार नहीं : प्रशांत अग्रवाल

इंस्टीट्यूशन ऑफ वेल्युर्स के चुनाव में माथुर अध्यक्ष व डूंगरवाल सचिव बने

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मेगा इंडस्ट्री मीट सह राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला आ...