मेवाड़ रॉयल्स ने 78 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026
उदयपुर :
रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 के तहत खेले जा रहे 8 दिवसीय टूर्नामेंट के पाँचवें मुकाबले में मेवाड़ रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हस्तिनापुर वॉरियर्स को 78 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला वंडर सीमेंट क्रिकेट अकादमी, शिकरबाड़ी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।
पहला मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ रॉयल्स के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। करन सिंह ने नाबाद 73 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शौर्य शक्तावत ने मात्र 33 गेंदों में 62 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हस्तिनापुर वॉरियर्स की टीम दबाव में बिखर गई और 14.3 ओवर में मात्र 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हितेश पटेल ने 40 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। मोहित जैन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। मेवाड़ रॉयल्स की ओर से यह जीत एक शानदार मिलाजुला प्रयास का परिणाम रहा, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हितेश पटेल को पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी तारिक खान द्वारा,
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का पुरस्कार शौर्य शक्तावत को पूर्व क्रिकेटर अनिल माथुर द्वारा और बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहित जैन को यूडीसीए के उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के अंत में रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप के अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा ने पूर्व राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव महेंद्र शर्मा के साथ सभी गणमान्य अतिथियों को विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


दूसरा मैच नजफगढ़ के सुल्तान और ग्लोबल रूल ऑफ सक्सेस (GROS) के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में नजफगढ़ के सुल्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GROS को 5 विकेट से पराजित किया। गौरतलब है कि GROS इस मैच से पहले टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन सुल्तानों के सामने उनकी जीत का सिलसिला थम गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए GROS के कप्तान हार्दिक शर्मा ने सीजन का पहला शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत GROS ने निर्धारित 20 ओवरों में 180 रनों का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। हालांकि लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नजफगढ़ के सुल्तान ने धैर्य और संयम के साथ टीम के रूप में बल्लेबाजी की। सोहराब धालीवाल ने मात्र 24 गेंदों में नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख निर्णायक रूप से बदल दिया। गुरु वशिष्ठ और प्रशांत चौधरी ने 3-3 विकेट झटकते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से रोकने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि इस हार के बावजूद GROS ने शानदार प्रदर्शन के दम पर रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में गुरु वशिष्ठ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” घोषित किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन लीग्स एंड टूर्नामेंट विभाग के समिति सदस्य फूलचंद जी, नरेंद्र चनाल (बीसीसीआई कोच) और कैलाश केवलिया (पूर्व खिलाड़ी) द्वारा प्रदान किया गया।
ये जानकारी सुनील जी लड्ढ़ा (चेयरमैन रॉकवुड्स रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट), और विवेक घई (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा दी गई। मैच के दौरान ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी उपस्थित रहे।

Related posts:

JK Tyre Net Profit jumps 3.7x in Q3 to Rs.209 Cr

भारत की विविधता में एकता का साक्षी बना ‘आदि महोत्सव 2022 कोटड़ा’

अरूण मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के नये उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

फतहसागर तक निकली रैली, बांटे नि:शुल्क पौधे

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित

Lace up for India’s Most Beautiful Marathon, Vedanta Zinc City Half Marathon is Back!

राजस्थान महिला विद्यालय में ‘ग्रीन डे’ उत्सव मनाया

HDFC Bank Parivartan impacts 5000 individuals through sport till date

Partnership with ICMM will further strengthen Hindustan Zinc’s commitment to sustainable, future-rea...

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

जागो जैनों पर विशाल सभा आयोजित

ओयो 2022 में अपनी लेज़र पेशकश में 1000 से ज्यादा प्रॉपर्टी शामिल करेगा, लेज़र पेशकश में उदयपुर भी