चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। मधुबन स्थिति अतिशयकारी 1008 श्री आदिनाथ दिगंबर जिन मंदिर में आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। डॉ ज्ञानसागर जैन ने बताया कि प्रथम दिन श्री भक्तामर पाठ एवं आरती की गई जिसमें सकल दिगंबर जैन समाज ने बड़े ही उत्साह से भाग लेकर नाचते झुुमते हुए 48 दीपक प्रज्वलित किये। महावीर रमावत ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रातः मंगलाष्टक के पश्चात केवल ज्ञानाधिपति मनोहरी 1008 तीर्थंकर ऋषभदेव का 108 कलशों से महामस्तकाभिषेक रिद्धि मंत्रो द्वारा एवं शांति धारा की गई, जिसकी प्रथम बोली उम्मेदमल गंगवाल, द्वितीय बोली प्रणीत शेखर परिवार ने ली, इसके बाद बड़े बाबा 1008 आदिनाथ महामंडल विधान श्रावक श्रेस्ठी राजेन्द्र कुमार जैन द्वारा सम्पन्न कराया गया। महामंडल विधान में महापात्र सोधर्म इंद्र मुकेश गंगवाल का चयन किया। तत्पश्चात जिन धर्म प्रभावना के लिए पालकी यात्रा निकाली गई। श्री जी को पालकी में विराजमान करने की बोली प्रणीत शेखर ने ली। सभी पात्र श्री जी को पालकी में लेकर चवर ढोरते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा में महिलाए एंव पुरूष नृत्य करते हुए चल रहे थे व जगह जगह श्रावको ने श्री जी की पूजा अर्चना की। रथ मधुबन कॉलोनी में घूमता हुआ अंत मे मंदिर पहुचा। सभी को प्रभावना वितरित की गई। पालकी यात्रा में सकल दिगंबर जैन समाज के संरक्षक राजकुमार गदिया, ओम प्रकाश अजमेरा, पारस कुमार सोनी, रमेश अजमेरा, राजकुमार गोधा, बसंती लाल वेद, राजेंद्र पाटनी, विजय जुआ, महावीर मिंडा, करुण जैन, दिलीप सोगानी, अनुज जैन, सुनील पाटनी, मुकेश सोगानी, संजय वेद, नवीन चंद पाटनी आदि उपस्थिति थे। इसी कड़ी में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम आचार्य विद्यासागर मांगलिक धाम में सांय 7.30 बजे से रखा गया, जिसमें भगवान को पालना झुलाने की प्रथम बोली महावीर मंजू वेद परिवार ने ओर रत्न वृष्टि की बोली राजकुमार, विनोद कुमार, यश कुमार, शंकुतला गदिया परिवार ने ली। उसके बाद सम्पूर्ण दिगम्बर जैन समाज बालक आदि कुमार को पालना जुलाया। सुमित सेठिया एंड पार्टी द्वारा भक्ति संध्या एवं भक्तिमय जैन हाउजी की मनभावन प्रस्तुति दी।
धूमधाम से मनाया आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक
