उदयपुर। मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति की वार्षिक साधारण सभा एवं वार्षिक उत्सव रणजीत सिंह सोनीगरा की अध्यक्षता में श्री अमरखजी महादेव मंदिर परिसर में फागोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। सभा में सभी पदाधिकारियों के साथ महिला सदस्यों एवं युवा शक्ति ने भी उत्साह के साथ फागोत्सव मे भाग लिया।
साधारण सभा में आगामी द्विवार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव दो चुनाव अधिकारियों गिरिराज गुर्जरगोड़ एवं सोहनलाल शर्मा के निर्देशन में सम्पन्न कराये गए जिसमें सर्वसम्मति से परबतसिंह चुण्डावत को अध्यक्ष, मोहनसिंह शक्तावत एवं सज्जनसिंह राजावत उपाध्यक्ष, प्रतापसिंह राठौड़ महासचिव, जोधसिंह शक्तावत सहसचिव, रणवीरसिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष, दादुसिंह देवड़ा संगठन मंत्री एवं गिरिराजसिंह पिपाड़ा प्रचार प्रसार मंत्री चुनें गए ।
तेजसिंह भाटी, रणजीतसिंह सोनीगरा संरक्षक एवं तेजसिंह राठौड़, भैरूसिंह चौहान निदेशक सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए। मानसिंह भाटी वित्त समिति के कोषाध्यक्ष एवं ओम प्रकाशसिंह कच्छावा कल्याण कोष के कोषाध्यक्ष का कार्यभार का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर महिलाओं ने भजन कीर्तन कर फूलों से फागोत्सव मनाया और बच्चों से राजस्थानी इतिहास, महापुरुषों एवं वीरांगनाओं पर ज्ञानवर्धक चर्चा की।
मेवाड़ क्षत्रिय मित्र कल्याण समिति के द्विवार्षिक चुनाव, साधारण सभा एवं फागोत्सव सम्पन्न
