नवनिर्मित शौचालय विद्यालय को सुपुर्द

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक अपने संयंत्र के आसपास सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्य प्रभावी रूप से करता रहा है। इसी क्रम में जावर माइंस के आसपास के ग्रामीण विकास एवं षिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सिंघटवाड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित बालक बालिका शौचालय को विद्यालय प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। विद्यालय में वर्तमान मेें 640 विद्यार्थी नामांकित हैं। शौचालय के अभाव में छात्र-छात्राओं को पूर्व में असुविधा का सामना करना पड़ता था।
इस अवसर पर जावरमाइंस एसबीयू डायरेक्टर बलवंतसिंह राठौड़ ने कहा कि जिंक सामाजिक उत्थान के कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। जावर माइंस क्षेत्र में जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण हेतु विभिन्न परियोजनाओं में कार्य कर लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल जैन ने जिं़क द्वारा दिये गये सहयोग पर धन्यवाद दिया। विद्यालय में जिंक की षिक्षा संबंल परियोजना के तहत् गणित विषय हेतु 9वीं एवं 10वीं कक्षा के लिए षिक्षक उपलब्ध कराएं है।

Related posts:

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ उदयपुर में मनाया मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह

Hindustan Zinc officially announced as the successful bidder for tungsten mineral block in Andhra Pr...

सद्गुरू के प्रेरणा प्रकाश से ही जीवन सार्थक

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को पांच करोड़ के ऋण पत्र सौंपे

बड़ीसादड़ी-मावली आमान परिवर्तित रेलखण्ड का लोकार्पण

उदयपुर के रास्ते, गलियां, महल बेमिसाल : माधुरी दीक्षित

प्रख्यात लोककलाविज्ञ और भारतीय लोक कला मंडल के पूर्व निदेशक डा. महेंद्र भानावत का निधन

उदयपुर में कोरोना के 1032 नये रोगी और मिले

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

लॉकडाउन से प्रभावित 51 परिवारों को राशन वितरण

जयपुर में नकली होलोग्राम की शराब सीज, 4 गिरफ्तार

उदयपुर के लालस करेंगे ओलंपिक हॉकी मैचों की कमेंट्री