महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 51वां स्थापना दिवस समारोह

उदयपुर। सिटी पैलेस के ऐतिहासिक माणक चौक में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 51वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह मनाया गया। समारोह का शुभारंभ महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि 5 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी उदयपुर के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. रावत थे।
विद्यालय के स्थापना दिवस पर स्कूल के डायरेक्टर एस.के. शर्मा एवं सीईओ मयंक गुप्ता ने संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए विद्यालय की विकास यात्रा में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल के संस्थापक महाराणा भगवत सिंह जी मेवाड़ के साथ ही दिवंगत महाराणा अरविन्द सिंह मेवाड़ के समर्पित सुप्रबंधों का स्मरण किया गया। जिसे वर्तमान में श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के दिशा-निर्देशों के अनुरुप सचारु किया जा रहा है।
डायरेक्टर शर्मा ने विद्यालय की नव नामांकित छात्र परिषद को विद्यालय की वरिष्ठ छात्रा प्रमुख आयुषी कावड़िया, कनिष्ठ छात्रा प्रमुख विधि जैन, वरिष्ठ छात्र प्रमुख औदद अहमद, कनिष्ठ छात्र प्रमुख अर्णव खत्री, मुख्य मार्शल समरवीर सिंह मेड़तिया, चारों सदन के सदनाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा विद्यार्थी प्रतिनिधि मंडल के सभी 40 सदस्यों को निष्ठा की शपथ दिलवाई और नृत्य, समूह गान, पाइप बेंड और ब्रास बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि अपने लक्ष्य और उद्देश्य को सीमित ना बनाकर आकाश को छूने की आकांक्षा रखनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय में चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय ने संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखा है जो यहॉं के छात्रों में प्रतिबिंबित होती है। विद्यालय के समग्र विकास और हर क्षेत्र में इसके उच्च मानकों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन छात्र आराध्य सुखवाल, दिदिता गुर्जरगौड़, छवि हासिजा, अमोदिनी सेन, हुनर भाटिया और अशिका चौधरी ने किया। वहीं संयोजन अध्यापिका सीमा सक्सेना, पारुल मेहता और सारिका सक्सेना ने किया।

Related posts:

लेग्रांड कम्पनी द्वारा उदयपुर में देश का पहला इलेक्ट्रीशियन जॉब फेयर

देश के विकास में खनिज सम्पदाओं का अहम योगदान: अरूण मिश्रा

नव्या है इंदिरा आईवीएफ की पहली किलकारी

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट

‘उदयपुर डायरी… दी सिटी ऑफ रॉयल्स’ का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

आचार्य महाश्रमण युगप्रधान अलंकरण व षष्ठिपूर्ति समारोह कल

हिन्दमेटल भारत में खनिज अन्वेषण के लिए उन्नत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाली देश की...

सिटी पैलेस म्युजियम को देखकर अभिभूत हुआ अमेरिका का कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दल

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी उत्सव में 7,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने लिया ग्रामीण सशक्तिरण ...

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ मिश्रा अंतरराष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन के पहले भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

समारोहपूर्वक मनाया इण्डियन माईनिंग दिवस मनाया