उदयपुर : विश्व त्वचा स्वास्थ्य दिवस पर 13 जुलाई को प्रदेशभर में आयोजित होने जा रहे स्किन कैंप अभियान के तहत गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इस आयोजन में डॉ. कल्पना गुप्ता एवं डॉ. संजय मीणा, त्वचा रोग विभाग , गीतांजली हॉस्पिटल से भाग लेंगे। यह शिविर इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वीनरियोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स के निर्देशन में हो रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा है। गीतांजलि की टीम द्वारा यह शिविर दो स्थानों — गीतांजली मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग परिसर एवं सवीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन को त्वचा संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच, निःशुल्क परामर्श व निःशुल्क दवाइयां दी जायेंगी साथ ही त्वचा की देखभाल व स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। यह पहल शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में त्वचा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
Related Posts
Hindustan Zinc flags off Electric Bulker Fleet, Reinforcing Green Logistics Vision
होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाहन सौंपे
