दंत चिकित्सकों के लिए हुई सी.डी.ई कार्यशाला

उदयपुर। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में दंत रोग विशेषज्ञों एक दिवसीय सतत दंत शिक्षा (सी.डी.ई) कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वरदान माहेश्वरी, डॉ. मोनिका भारद्वाज ने दंत रोग विशेषज्ञों को एंडोडांटिक त्रुटियों, उनके प्रबंधन एवं दंत चिकित्सा में ए.आई के बारे में प्रषिक्षित किया। कार्यशाला का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनय जोशी, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं संरक्षक डॉ. एस.के. कौशिक ने किया। डॉ. यश शर्मा ने आर.सी.टी के दौरान त्रुटियों, उनके प्रबंधन एवं ए.आई क्रांतियों पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में सभी मेडिकल कॉलेज सहित दंत रोग विशेषज्ञ प्रतिभागी रहे। डॉ. भगवानदास राय, डॉ. बालाजी मनोहर, डॉ. संदीप मेटगुड व डॉ. दीपाली अग्रवाल को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. स्नेहा एवं डॉ. प्रिया कार्यशाला को सफल बनाने में सहयोगी रही। अंत में डॉ. वरदान माहेश्वरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Creative from India to the World