जिला कलक्टर डॉ मंजू ने संभाला पदभार

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। जिले में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नव नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन पर जिला कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी अति कलक्टर प्रभा गौतम, रामचंद्र खटीक, उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने द्वारा उनका स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचने पर डॉ. मंजू की अगवानी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डॉ. मंजू ने विधिवत रूप से कार्यभार संभालने की औपचारिकताएं पूरी कीं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का संक्षिप्त अवलोकन भी किया।

Creative from India to the World

इस दौरान नव नियुक्त जिला कलक्टर डॉ मंजू ने कहा कि चित्तौड़गढ़ में उनकी दूसरी पोस्टिंग है। पहली पोस्टिंग श्रीगंगानगर जिले में थी। जिला चित्तौड़गढ़ बहुत ही ऐतिहासिक और कल्चरल विरासत है। जहाँ महाराणा प्रताप, महाराणा कुंभा, मीराबाई की जो विरासत की धरती पर काम करने का मौका मिला है, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार की जो फ्लैगशिप स्कीम्स प्राथमिकता रहेगी, साथ ही यहा की स्थानीय समस्याएं, औद्योगिक समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास रहेगा। जिस प्रकार से राज्य सरकार की मंशा है कि हर आमजन को प्रशासन से बहुत अपेक्षाए होनी चाहिए और उनकी जो भी समस्यांए हैं, उनका गुणवत्ता से निस्तारण कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, उसका पूरा प्रयास किया जाएगा।