पैसिफिक डेंटल, देबारी में दो दिवसीय ऑर्थोग्नैथिक वर्कशॉप का आयोजन

उदयपुर : पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, में दो दिवसीय ऑर्थोग्नैथिक  कार्यशाला  का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक जटिल ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी का केस था, जिसका उद्देश्य जबड़े की विकृतियों को सुधारना तथा कार्यक्षमता एवं चेहरे की सुंदरता में सुधार करना था।
इस सर्जरी को बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम  डॉ. दीपेश, डॉ. प्रीतम शेट्टी एवं डॉ. कानन बालारमन द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उनकी कुशलता और अनुभव ने इस प्रक्रिया को अत्यंत सफल बनाया। सर्जरी से पूर्व दांतों की ऑर्थोडॉन्टिक अलाइनमेंट का कार्य डॉ. कमलेश गर्ग द्वारा अत्यंत सावधानीपूर्वक किया गया, जिससे सर्जरी के लिए आदर्श स्थिति तैयार हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन कॉन्फ्रेंस चेयरमैन डॉ. भगवादास राय के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि कॉन्फ्रेंस सेक्रेटरी डॉ. हिमांशु गुप्ता ने आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों, इंटर्न्स एवं फैकल्टी सदस्यों के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद सिद्ध हुआ, जिसमें उन्हें उन्नत सर्जिकल तकनीकों, केस प्लानिंग एवं आधुनिक दंत चिकित्सा में अंतर्विषयक समन्वय की गहन जानकारी प्राप्त हुई। कुल मिलाकर राजस्थान एवं गुजरात से आए 60 डॉक्टर ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्तापूर्ण रोगी सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Creative from India to the World