वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, उमरड़ा और प्रार्थना मानव सेवा संस्थान के बीच एमओयू

उदयपुर। वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, उमरड़ा और प्रार्थना मानव सेवा संस्थान के बीच आपसी सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. अनन्त प्रकाश गुप्ता एवं समन्वयक भरत दधीच तथा प्रार्थना मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष हेमंत चोपड़ा एवं सचिव विनय जैन मौजूद रहे।
हस्ताक्षरित एमओयू  के तहत दोनों संस्थान पैरामेडिकल छात्रों के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास, इंटर्नशिप, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभिन्न सामाजिक-चिकित्सीय गतिविधियों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। यह साझेदारी छात्रों को बेहतर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रो. डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह एमओयू छात्रों के करियर को नई दिशा देने के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी नई संभावनाएँ खोलेगा। अध्यक्ष हेमंत चोपड़ा ने बताया कि संस्थान द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य व जनकल्याण कार्यक्रमों में पैरामेडिकल छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। दोनों संस्थानों के अनुसार यह सहयोग भविष्य में कई संयुक्त परियोजनाओं और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related posts:

World Quality Day: Hindustan Zinc Reaffirms Commitment to Superior Product Quality & Innovation

अरुण मिश्रा सीईओ ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही सखी उत्पादन समिति

संतों का आध्यात्मिक मिलन एवं मंगल भावना समारोह

मेवाड़ की धरा से गूंजा फिट इंडिया का संदेश

श्रीएकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा

स्वायत्त शासन मंत्री से मिला लेकसिटी प्रेस क्लब का प्रतिनिधि मंडल

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का 7वां संस्करण 7 से 9 फरवरी तक

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में आपबीती सुनाते फफक पड़े दिव्यांगजन

आत्महत्या मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न