उदयपुर। टाइगर कैपिटल एवं टाइगर हाउसिंग फाइनेंस के तत्वावधान में आयोजित फाइनेंस प्रीमियर लीग सीजन 3 का रोमांचक समापन चावट स्पोर्ट्स अकादमी, उदयपुर में हुआ। दो दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में वित्त क्षेत्र से जुड़े खिलाड़ियों ने खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। फर्स्ट चॉइस टीम इस टूर्नामेंट की विजेता बनी।
पहले सेमीफाइनल में फर्स्ट चॉइस 11 ने हिम्मत इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अर्बन मनी ने जीबी फाइनेंशियल्स को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मैच फर्स्ट चॉइस 11 और अर्बन मनी के बीच खेला गया। फर्स्ट चॉइस 11 के कप्तान प्रियंक जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 7 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्बन मनी की टीम अंतिम ओवर तक मुकाबले में बनी रही, लेकिन 3 रन से पीछे रह गई। अंतिम ओवर टीम के सह-मालिक आशीष जैन ने फेंकते हुए टीम को जीत दिलाई।फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तनिष्क वाधवानी को फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी के लिए चिराग खोखावत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब मिला, जिन्होंने 7 विकेट लिए। तनिष्क वाधवानी को ही 133 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। अंकित भावसार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया, जबकि हिम्मत इलेवन के विनय राजवणिया को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
समापन समारोह में आशीष जैन, प्रियंक जैन, ललित सेन, अमित जैन, अभिनव मुनेट, देवेंद्र पानेरी, प्रमोद मेनारिया, चेतन मेनारिया, अंशुल अरोड़ा, भगवत सिंह झाला, राजवेंद्र सिंह, ललित मेघवाल, अनुराग अरोड़ा और इमरान खान सहित सभी टीम मालिक उपस्थित रहे।
विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार टाइगर कैपिटल एवं हाउसिंग फाइनेंस के जोनल हेड सुधीर मिश्रा और दीपेंद्र सिंह राणावत द्वारा प्रदान किए गए। टूर्नामेंट का सफल आयोजन गणेश लोहार, आशीष जैन, ऋषि तलेसरा, प्रियंक जैन, मुकुल जैन, अर्पित चौधरी, गोपाल मेनारिया, सतीश वाधवानी, जलज श्रीमाली और पंकज शर्मा द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी शिशिर श्रीमाली ने सभी टीम मालिकों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

